---Advertisement---

पंजाब के CM Bhagwant Mann  ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2024 12:09 पूर्वाह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

भारत ने 52 सालों के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने 52 सालों के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय टीम को नॉकआउट मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026