CM Bhagwant Mann: देश के विभिन्न हिस्सों में आज चैत्र नवरात्रि की धूम है। शक्तिपीठों पर देवी भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। भक्त देवी दुर्गा के नाम से नारे लगाते हुए मंदिर परिसर के परिवेश को गूंजयमान कर रहे हैं। लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर या मिलकर चैत्र नवरात्रि 2026 की बधाई दे रहे हैं।
इसी बीच सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने देशवासियों के नाम संदेश जारी कर सभी को चैत्र नवरात्रि की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर कामना की है कि देवी दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि आए। सीएम मान की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब चर्चा है।
चैत्र नवरात्रि पर देशवासियों के नाम CM Bhagwant Mann का संदेश
सभी देशवासियों के नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संदेश जारी कर चैत्र नवरात्रि की बधाई दी है।
ਚੇਤ ਦੇ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਹਾਰਦਿਕ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਮਾਂ ਦੁਰਗਾ ਜੀ ਦੀ ਮਿਹਰ ਸਦਕਾ ਸਭਨਾਂ ਦੇ ਵਿਹੜੇ ਸੁੱਖ, ਸ਼ਾਂਤੀ ਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਬਣੀ ਰਹੇ। pic.twitter.com/AYPWONUio5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 19, 2026
सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर खास बात कही गई है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवी दुर्गा की कृपा से सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि आए।” इस पोस्ट में सीएम भगवंत मान ने एक पोस्टर भी साझा किया है जिसमें देवी दुर्गा का रूप दर्शाया गया है।
देश भर में चैत्र नवरात्रि की धूम!
कश्मीर से कन्याकुमारी तक आज 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही धूम मची है। इसे विक्रम संवत हिंदी नववर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। असम में कामाख्या से लेकर हिमाचल में ज्वाला देवी, बंगाल में कालीघाट, मिरजापुर में विन्ध्यवासिनी देवी समेत सभी शक्तिपीठों पर भक्तों की कतार लगी है।
भारी संख्या में भक्त देवी दुर्गा का दर्शन-पूजन कर अपने दिन की शुरुआत कर रहे हैं। देशवासी एक-दूसरे को संदेश भेजकर चैत्र नवरात्रि की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी आई है। सीएम मान ने भी देशवासियों को इस खास पर्व की बधाई देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है।
