CM Bhagwant Mann ने रखी सरकारी ITI की नींव! करोड़ों की लागत से बनकर युवाओं का भविष्य संवारेगा संस्थान, होगा तगड़ा फायदा

CM Bhagwant Mann ने आज मानसा जिले में 24.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सरकारी आईटीआई की नींव रखी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद युवाओं के लिए संभावनाओं को द्वार खुलेंगे और उन्हें फायदा होगा।

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं का भविष्य उज्जवल करने का सपना साकार हो रहा है। मान सरकार के प्रयासों से युवा अपनी कुशलता के मुताबिक अवसर पा रहे हैं। सीएम भगवंत मान खुद इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि कैसे भी कर युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खोले जाएं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने आज पंजाब के मानसा जिले में फतेहगढ़ साहनेवाली में सरकारी आईटीआई की नींव रखी है। 24 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस आईटीआई में सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम भगवंत मान की सरकार के प्रयासों से प्रशिक्षण हासिल कर युवा सूबे के विकास में और योगदान दे सकेंगे।

मानसा में CM Bhagwant Mann ने रखी आईटीआई की नींव!

सीएम भगवंत मान ने आज मानसा जिले के फतेहगढ़ साहनेवाली में सरकारी आईटीआई की नींव रखी है। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि “सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है! सरकार ने शिक्षा के प्रति अपनी प्राथमिकता दोहराई। सिंगापुर और फिनलैंड में सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण का उल्लेख किया।”

इससे इतर सीएम भगवंत मान ने कहा कि “आईटीआई में 240 छात्रों तक की क्षमता होगी। इसमें 5 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके निर्माण पर कुल 24.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी।” मुख्यमंत्री ने यहां दिख रही संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है।

सरकार के प्रयासों से युवाओं को होगा तगड़ा फायदा!

ऐसे तमाम युवक जो कौशल प्रशिक्षण के लिए विकल्पों की तलाश में जुटे हैं। उन्हें सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से सीधा लाभ होगा। सरकारी आईटीआई के निर्माण के बाद यहां सैकड़ों की संख्या में सीट आवंटित होगी। इस सीटों पर युवा दाखिला लेकर प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इसका असर उनके भविष्य पर पड़ेगा और वे अपनी मेधा के बल पर सपना साकार कर सकेंगे। ऐसे ही मान सरकार का प्रयास रंग लाएगा।

Exit mobile version