---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की सराहनीय पहल! मंडियों में 99 फीसदी धान की खरीदारी पूरी, किसानों को हुए खटाखट भुगतान

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार किसानों के हित का ख्याल रखते हुए धान खरीदारी की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण कर रही है। इस दिशा में 90 फीसदी धान की उठान भी कर ली गई है और किसानों को खटाखट भुगतान किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2025 3:12 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों को प्राथमिकता देने वाली मान सरकार रिकॉर्ड स्तर पर धान की खरीदारी कर रही है। आलम ये है कि नवंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है और पंजाब के कई जिलों में 99 फीसदी धान की खरीदारी पूरी कर ली गई है। इतना ही नहीं, भगवंत मान सरकार ने 90 फीसदी से ज्यादा धान का उठान भी कर लिया है। कृषि विभाग की मंडियों में धान पहुंच गया है और इसे आगे बढ़ाया जाने लगा है। सरकार धान की खरीदारी कर किसानों के खाते में पैसे भी थटाखट भेज रही है। ये ऐसा प्रयास है जिसकी मदद से किसान सशक्त होकर आगे की कृषि कार्य हेतु तैयारी कर रहे हैं, ताकि सूबे की अर्थव्यवस्था को गति मिल सके।

पंजाब के मंडियों में 99 फीसदी धान की खरीदारी पूरी

मंडियों में धान की खरीदारी लगभग पूरी हो चुकी है। किसानों के खेत अब गेहूं और गन्ना की बुआई के लिए तैयार हो रहे हैं। भगवंत मान सरकार की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक कृषि विभाग ने धान की 99 फीसदी खरीद पूरी कर ली है। साथ ही 90 फीसदी से ज़्यादा उठान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। किसानों को प्राथमिकता देते हुए भगवंत मान सरकार की ओर से ये कदम उठाए गए हैं। सरकार ने 11 नवंबर तक कुल 15269488.62 मिट्रीक टन धान खरीद लिए हैं। वहीं 13854941.49 मिट्रीक टन धान का उठान भी हो गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि कृषि विभाग के अधिकारी बारीक नजर से धान खरीदारी पर नजर जमाए हुए हैं और किसानों के हित का ख्याल रखा जा रहा है।

किसानों को खटाखट भुगतान कर रही Bhagwant Mann सरकार

एक तरफ पंजाब में धान खरीदारी की प्रक्रिया पूरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों के खाते में खटाखट पैसे भेजे जा रहे हैं। भगवंत मान सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ किसानों, आढ़तियों, मजदूरों समेत सभी का ख्याल रख रही है। इसी क्रम में धान की खेप मंडियों तक पहुंच रही है और तय समय अंतराल पर लाभार्थियों के खाते में खटाखट पैसा भेजा जा रहा है। मान सरकार लगातार इस बात का जिक्र कर रही है कि जिन किसानों के पास अभी धान की फसल शेष है, वे जल्द से जल्द मंडी पहुंचकर अपनी फसल उतार दें और लाभ उठाएं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026