---Advertisement---

SC समुदाय को कर्ज माफी प्रमाण पत्र! PMCFC द्वारा वितरित ऋण की नहीं होगी वसूली, Bhagwant Mann सरकार के कदम से सैंकड़ो परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार SC समुदाय से आने वाले गरीब परिवारों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दे रही है। पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम (PMCFC) द्वारा 31 मार्च, 2020 तक वितरित किए गए कर्ज को माफ कर मान सरकार सैंकड़ो परिवारों को लाभवान्वित कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 12, 2025 3:50 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: सख्ती के साथ नियम-कानून के तहत लोगों को राहत देने की दिशा में पंजाब सरकार कई तरह के काम कर रही है। इस दिशा में अनुसूचित जाति (SC) से आने वाले उन तमाम परिवारों को राहत दी जा रही है जिनके सिर कर्ज का बोझ है। नई नियमावली के तहत भगवंत मान सरकार ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम (PSCFC) द्वारा 31 मार्च, 2020 तक वितरित किए गए कर्ज को माफ करने का निर्णय लिया है। Bhagwant Mann सरकार की ओर से लिया गया ये फैसला आज SC समुदाय से आने वाले उन सैंकड़ों परिवारों को राहत पहुंचा रहा है जिनके सिर पर कर्ज का बोझ था। मान सरकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर SC समुदाय को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र भी सौंपा जा रहा है।

SC समुदाय को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र उपलब्ध करा रही Bhagwant Mann सरकार!

अपनी प्रतिबद्धता को लगातार रफ्तार देते हुए पंजाब सरकार सूबे के कमजोर और पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में उन तमाम SC समुदाय से आने वाले परिवारों को राहत दी जा रही है, जिन्होंने 31 मार्च, 2020 से पहले PSCFC से कर्ज लिया था। मान सरकार ने उनके कर्ज का बोझ हल्का करते हुए ऋण माफी का ऐलान किया है। इस दिशा में Bhagwant Mann सरकार की ओर से प्रतिनिधि अनुसूचित जाति के परिवारों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र सौंप रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भी इसी क्रम में आज अपने विधानसभा क्षेत्र पटियाला में SC वर्ग से आने वाले परिवारों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र सौंपा है। मान सरकार का दावा है कि इस कदम से लाभार्थी परिवार सशक्त हो सकेंगे और उनके माथे से कर्ज का बोझ हल्का हो जाएगा।

जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद कर रही भगवंत मान सरकार!

मालूम हो कि सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के सभी जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग से आने वाले लोगों की मदद कर रही है। इसी दिशा में PSCFC से कर्ज लेने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा जा रहा है। मान सरकार बजट में इन प्रावधानों को रखकर सरकारी खजाने का पैसा जन कल्याण पर खर्च कर रही है। इसी क्रम में बीते दिनों ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को भी हरी झंडी दी गई थी। सीएम भगवंत मान खुद सूबे की जनता को राहत देने की दिशा में काम कर रहे हैं जिसके तहत या सारे फैसले लिए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026