---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार तोड़ेगी गैंगस्टरों की रीढ़! गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार, कानून से खिलवाड़ किया तो..

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस ने आज से ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ी जाएगी। पंजाब पुलिस के हजारों जवान अलग-अलग टीम का हिस्सा बन कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 20, 2026 4:45 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं है। इस दिशा में सख्ती बरतते हुए मान सरकार ने बड़ा सख्त कदम उठाया है। भगवंत मान सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत आज से कर दी है। इस ऑपरेशन के अंतर्गत गैंगस्टरों के खिलाफ जंग छेड़ी जाएगी। भगवंत मान सरकार उन तमाम अपराधियों पर भी नकेल कसेगी, जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बैठकर आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। इस मुहिम की मदद से पंजाब पुलिस युवाओं को भी सही रास्ते पर चलने के लिए जागरूक करेगी। उन तमाम युवाओं को चिन्हित किया जाएगा जो गुमराह होकर गलत रास्ता चुन बैठे हैं। मान सरकार की ओर से ये मुहिम गणतंत्र दिवस के ठीक पहले शुरू की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रह सके।

गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ेगी Bhagwant Mann सरकार!

पंजाब सरकार गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। पहले ही युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को रफ्तार दे रही सरकार ने आज से ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत गैंगस्टरों के खिलाफ जंग छेड़ी जाएगी।

डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब गैंगस्टरों और उनके पूरे नेटवर्क को नष्ट करने के लिए सीधा युद्ध होगा। इस क्रम में पंजाब भर में 2000 पुलिस टीमों में 12000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ये पुलिस की टीम भारत समेत दुनिया के किसी भी कोने में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। शिकायत के आधार पर गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से लाने का प्रयत्न होगा, ताकि उनका नेटवर्क ध्वस्त किया जा सके। इस मुहिम के तहत मान सरकार पंजाब के गुमराह युवाओं को बुराई के रास्ते छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का निमंत्रण भी देगी।

गणतंत्र दिवस से पहले चाक-चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था!

बॉर्डर स्टेट पंजाब में गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर, मोगा, मुक्तसर, जालंधर और बठिंडा समेत अन्य तमाम जिलों में पुलिस के जवान तैनात हैं। पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग आदि कर ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और सभी सुरक्षित रहें। पंजाब देश का ऐसा राज्य है जो पाकिस्तान से सीमा साझा करता है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर रही है। इसी क्रम में आज से ऑपरेशन प्रहार भी शुरू किया गया है ताकि कानून से खिलवाड़ करने वाले गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ी जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026