---Advertisement---

Bhagwant Mann: पत्नी Gurpreet Kaur Mann के जन्मदिन पर पंजाब CM का खास अंदाज! एक्स पर जीवनसंगिनी संग पोस्ट की तस्वीर

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का आज 34वां जन्मदिन है। गुरप्रीत कौर मान के इस खास दिन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) खास अंदाज में नजर आए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2024 3:08 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का आज 34वां जन्मदिन है। गुरप्रीत कौर मान के इस खास दिन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) खास अंदाज में नजर आए हैं। सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर में सीएम मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ ही सीएम भगवंत मान ने कैप्शन में पत्नी गुरप्रीत कौर मान (Dr. Gurpreet Kaur Mann) के जन्मदिन पर बधाई संदेश लिखने का काम भी किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर मान की इस खास तस्वीर को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

CM Bhagwant Mann ने साझा की खास तस्वीर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur Mann) के जन्मदिन पर खास अंदाम में उन्हें बधाई देने का काम किया है। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मेरी जीवनसंगिनी डॉ. गुरप्रीत कौर मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको स्वास्थ्य, प्रगति और प्रेम भाव प्रदान करें।” सीएम मान (Bhagwant Mann) के एक्स हैंडल से जारी की गई तस्वीर में दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं।

वर्ष 2022 में CM Mann और Gurpreet Kaur ने रचाई थी शादी

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) और डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने 7 जुलाई 2022 को शादी रचाई थी। ये शादी बेहद सादगी के साथ गुरुद्वारा में रचाई गई थी। इस मौके पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शादी में शामिल हुए थे। बता दें कि सीएम मान और गुरप्रीत कौर की शादी को 2 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है।

गुरप्रीत कौर मान (Gurpreet Kaur Mann) ने 28 मार्च 2024 को एक बच्ची को भी जन्म दिया था जिससे मान परिवार की आधिकारिक संख्या 3 सदस्यों की हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि गुरप्रीत कौर मान एक सिख परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। 2013 में मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर गुरप्रीत कौर ने मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। वो पेशे से चिकित्सक हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026