---Advertisement---

Punjab News: ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खेल मंत्री बोले- नकद इनाम देंगे, जानें किसको मिलेगा कितना पैसा ?

Punjab News: पंजाब सरकार ने नई खेल पालिसी को मंजूरी दे दी है। सोमवार को खेल मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। नई पालिसी कई बदलाव किए गए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 1, 2023 12:44 अपराह्न

CM MANN
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार ने नई खेल पालिसी को मंजूरी दे दी है। शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में पहले इस पर चर्चा हुई, जिसके बाद इसे मंजूरी दे दी गई। वहीं, सोमवार को पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस बात की जानकारी दी।

नई खेल नीति में कई बदलाव किए गए हैं। पालिसी में जमीनी स्तर पर खेलों को विस्तार और बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इतना ही नहीं पालिसी में ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम का भी प्रावधान है।

ओलंपिक विजेता की ईनाम राशि बढ़ी

नई खेल नीति के तहत पंजाब सरकार ने ओलंपिक पदक विजेताओं की ईनामी राशि को बढ़ाया है। पहले की नीति में गोल्ड पाने वाले को 2.25 करोड़, रजत को 1.5 करोड़ और रजत पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद ईनाम मिलता था। नई पालिसी में अब यह यह ईनाम राशि 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये होगी।

पंजाब सरकार ने भले ही ईनामी राशि में वृद्धि की हो लेकिन हरियाणा के मुकाबले पंजाब अभी भी काफी पीछे है। हरियाणा सरकार स्वर्ण जीतने वाले को 6 करोड़, रजत जीतने पर 4 करोड़ और कांस्य जीतने पर 2.5 करोड़ रुपये देता है। इसके अलावा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये व तैयारियों के लिए 5 लाख रुपये देता है।

नए खेल मुकाबलों को ईनामी राशि से जोड़ा

नए खेल मुकाबलों में स्पेशल ओलंपिक, डैफ ओलंपिक, पैरा वर्ल्ड गेम्स ( 75, 50 और 30 लाख रुपए), बैडमिंटन के थोमस कप, उबर कप, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाईनल ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), टैनिस के सभी ग्रैंड स्लैम (75, 50 और 40 लाख रुपए), अजलान शाह हॉकी कप ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), डायमंड लीग और मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल संस्थाओं के मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट ( 75, 50 और 40 लाख रुपए), डैफ वर्ल्ड कप, ब्लाइंड वर्ल्ड कप ( 60, 40 और 20 लाख रुपए), यूथ ओलंपिक खेल ( 50, 30 और 20 लाख रुपए) आदि शामिल किया गया हैं।

खिलाड़ियों के लिए रोजगार

पदक विजेता बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए तैयार किये विशेष काडर में 500 पोस्टों की व्यवस्था की गई है। जिनमें 40 डिप्टी डायरैक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं। हरियाणा में 2017 कोचों के मुकाबले पंजाब में सिर्फ 309 कोच हैं और नयी खेल नीति अनुसार 2360 कोचों की प्रस्तावना है।

कोच और प्रमोटरों के लिए अवार्ड

खिलाड़ियों की तरह कोचों और प्रमोटरों के लिए पहली बार अवार्ड शुरू करने का फैसला किया गया है। कोचों को अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर कोच अवार्ड मिलेगा। जिसमें 5 लाख रुपए इनाम राशि, ट्राफी और ब्लेजर शामिल होगा। इसी तरह खेल को परमोट करने वाली कोई भी निजी संस्था या व्यक्ति के लिए मिल्खा सिंह अवार्ड फार स्पोर्टस प्रमोटरज़/ आर्गेनाइजेशन शुरू किया जा रहा है। इनाम राशि में 5 लाख रुपए, मोमैंटो, ब्लेजर और सम्मान पत्र शामिल होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026