---Advertisement---

Punjab MC Elections Result: CM Mann के नेतृत्व में AAP ने लहराया जीत का परचम! पटियाला में दर्ज की धमाकेदार जीत

Punjab MC Elections Result: बहुप्रतिक्षित पंजाब नगर निगम चुनाव के नतीजें (Punjab MC Elections Result) आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती आंकडों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल रंग लाती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 21, 2024 6:39 अपराह्न

Punjab MC Elections Result
Follow Us
---Advertisement---

Punjab MC Elections Result: बहुप्रतिक्षित पंजाब नगर निगम चुनाव के नतीजें (Punjab MC Elections Result) आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती आंकडों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल रंग लाती नजर आ रही है। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को पटियाला में धमाकेदार जीत मिलने की खबर है। खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने पटियाला के 45 वार्डों में जीत का परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल को पटियाला में करारी हार मिली है। पटियाला में आम आदमी पार्टी को मिली इस जीत में सीएम मान का अहम योगदान माना जा रहा है।

Punjab MC Elections Result पटियाला में AAP ने लहराया जीत का परचम

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पटियाला में जीत का परचम लहराते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने पटियाला में अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी को मात देते हुए बड़ी जीत हासिल की है। आयोग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक पटियाला (Patiala) में अब आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा।

जालंधर में AAP को मिली तगड़ी बढ़त!

पटियाला में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को जालंधर में भी बढ़त मिलती नजर आ रही है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में ‘आप’ उम्मीदवारों को 24 वार्ड से जीत मिली है। वार्ड 24, 57, 80, 31, 5, 21, 87 समेत अन्य कई वार्डों में ‘आप’ उम्मीदवारों ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। वहीं शेष सीटों के लिए मतगणना का दौर जारी है।

नगर निगम चुनाव में चला CM Bhagwant Mann का जादू

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नगर निगम के चुनावी रण में उतरी AAP ने जालंधर, पटियाला के अलावा फगवाड़ा, अमृतसर और लुधियाना में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘आप’ मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के सहारे चुनावी मैदान में थी। ऐसे में सत्ता मिलने के बाद पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही इस पार्टी के लिए आया चुनावी परिणाम निश्चित रूप से बेहतर है और इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान का जादू माना जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026