---Advertisement---

Punjab News: पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

Punjab News: पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत कर दी है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना पंजाब को एक नई दिशा में ले जाने वाली साबित होगी। राज्य के 3 करोड़ निवासियों के लिए शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी पहल का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 25, 2025 2:02 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत कर दी है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना पंजाब को एक नई दिशा में ले जाने वाली साबित होगी। राज्य के 3 करोड़ निवासियों के लिए शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी पहल का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया।

हर नागरिक आसानी से इसका लाभ उठा सके

इस योजना की शुरुआत तरनतारन और बरनाला ज़िलों से हुई है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी कार्यालय से ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल रखा गया है ताकि हर नागरिक आसानी से इसका लाभ उठा सके। पहले ही दिन 1480 परिवारों ने पंजीकरण करवा कर इस योजना पर अपना भरोसा जताया।

डॉ. बलबीर सिंह ने इस दिन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह पहल पूरे देश के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब अब पहला ऐसा राज्य बन गया है जो हर नागरिक को, उसकी आय चाहे कुछ भी हो, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराता है। आने वाले दिनों में इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, जिससे हर पंजाबी परिवार सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर सकेगा।

इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके तहत लाभार्थी न सिर्फ सभी सरकारी अस्पतालों बल्कि 500 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिससे लोगों को बड़े से बड़े ऑपरेशन और इलाज के लिए अपनी संपत्ति बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं होगी।

सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर कोई भी नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है

पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह आसान रखी गई है। सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर कोई भी नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है। इसमें किसी भी तरह की आय सीमा नहीं रखी गई है, जिससे समाज के हर वर्ग तक यह योजना पहुंच सके।

योजना के तहत 2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेज शामिल किए गए हैं जिनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी और लीवर की बीमारियों से जुड़ी जटिल सर्जरी से लेकर सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं और दुर्घटनाओं से संबंधित उपचार भी शामिल हैं। पंजाब सरकार का यह कदम हर परिवार के लिए राहत और सुरक्षा की नई गारंटी है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026