---Advertisement---

Punjab News: नेतागिरी चमकाने की खातिर गुटबाजी में उलझा अकाली दल-मुख्य मंत्री

Punjab News: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि अकाली दल की दयनीय स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अजीब है कि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के चुनाव निशान वाले उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2024 10:09 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---


Punjab News: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि अकाली दल की दयनीय स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अजीब है कि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के चुनाव निशान वाले उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

अकाली दल इस समय बुरी स्थिति में है


आज यहां से जारी एक बयान में मुख्य मंत्री ने कहा कि अकाली दल इस समय बुरी स्थिति में है क्योंकि अकाली नेता नेतागिरी चमकाने के लिए आपस में ही गुटबाजी में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की न तो कोई विचारधारा है और न ही नेतागिरी के भूखे नेताओं का कोई स्टैंड ही रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये अकाली नेता बेशर्मी से केवल अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए काम कर रहे हैं जबकि उन्हें पंजाब और पंजाबियों की पीड़ा की कोई परवाह नहीं है।

जालंधर उपचुनाव में पार्टी अध्यक्ष अकाली दल के चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे।


मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य की पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की दयनीय स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जालंधर उपचुनाव में पार्टी अध्यक्ष अकाली दल के चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल का चुनाव चिह्न किसी अन्य उम्मीदवार के पास है जबकि सुखबीर सिंह बादल किसी अन्य उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता इन नेताओं को उनके अपराधों के लिए माफ नहीं करेगी और चुनाव में उन्हें उचित सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाएगी क्योंकि इन लोगों ने अपने निम्न स्तर का प्रचार करना बंद नहीं करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों की परवाह किए बिना अपने हितों को पहले रखकर राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026