---Advertisement---

Punjab News: खुफिया ऑपरेशन में अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार; जानें डिटेल

Punjab News: अमृतसर पुलिस द्वारा एक दिन में ही दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कई तस्करों का भंडाफोड़ किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 15, 2024 7:19 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: एक ही दिन में अमृतसर पुलिस को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक तरफ जहां अमृतसर पुलिस ने सफल ऑपरेशन चलाया, जिसमें यूके स्थित हैंडलर धर्म संधू से जुड़े 8 संदिग्धों को पकड़ लिया है। वहीं दूसरी तरफ एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में, स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल अमृतसर ने USA आधारित हैंडलर्स द्वारा समर्थित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसमे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी जानकारी – Punjab News

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में, स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल अमृतसर ने USA आधारित हैंडलर्स द्वारा समर्थित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

सतनाम सिंह उर्फ ​​प्रिंस और उसके रिश्तेदार मंजीत सिंह को मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई .32 कैलिबर (देशी) की 10 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है”।

यूएस से जुड़ा है तार – Punjab News

डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा लिखा गया है कि “जांच के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार आरोपी बटाला निवासी सन्नी मसीह, जो वर्तमान में यूएसए में है, को रसद सहायता प्रदान कर रहे थे। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे अमेरिकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है। PunjabPoliceInd पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है”।

पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों पर कर रही है कार्रवाई

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है, जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है। राज्य में क्राइम रेट में काफी कमी दर्ज कई गई है। वहीं अलावा ड्रग्स तस्करों पर भी पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी तक हजारों किलों पंजाब पुलिस द्वारा ड्रग्स की बरामदगी की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026