---Advertisement---

Punjab News: अनिंदिता मित्रा ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम डी के तौर पर पद भार ग्रहण किया

Punjab News: सीनियर आई ए एस अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सोमवार, 16 सितंबर को सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2024 5:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: सीनियर आई ए एस अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सोमवार, 16 सितंबर को सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2007 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी श्रीमती मित्रा ने एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निदेशक, लोक संपर्क निदेशक और नगर निगम चंडीगढ़ की आयुक्त के रूप में सेवाएं दी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती मित्रा ने क्या कहा?

पदभार ग्रहण करने के बाद, श्रीमती मित्रा ने कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से किसानों और कमजोर वर्गों के कल्याण की अपार संभावनाएं हैं। श्रीमती मित्रा ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में इस नेक काम को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026