---Advertisement---

Punjab News: विधानसभा में CM Mann का अहम संबोधन! किसान, सड़क निर्माण समेत कई मुद्दों पर सामने आया शासन का स्टैंड

Punjab News: पंजाब विधानसभा में आज मानसून सत्र की कार्यवाही का तीसरा और अंतिम दिन है। विधानसभा में आज की कार्यवाही समाप्त होने के साथ ही इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 4, 2024 1:30 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब विधानसभा में आज मानसून सत्र की कार्यवाही का तीसरा और अंतिम दिन है। विधानसभा में आज की कार्यवाही समाप्त होने के साथ ही इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) ने सदन से सदस्यों के समक्ष अपना अहम संबोधन रखते हुए कई पहलुओं पर जवाब दिया है। शासन की ओर से विधानसभा में किसानों से जुड़े मुद्दें, सड़क निर्माण और अस्पतालों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम करने को लेकर भी पूर्ण आश्वासन दिए गए हैं। (Punjab News)

CM Mann का अहम संबोधन!

पंजाब विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही के तीसरे दिन सीएम भगवंत मान (CM Mann) ने सदन के सदस्यों को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष व सत्ता पक्ष के तमाम विधायकों के सवालों का भी जवाब दिया है।

पंजाब विधानसभा में मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पीजीआई में आग लगने का मामला सामने आने के बाद राज्य के सभी अस्पतालों में फायर ऑडिट करवाया जा रहा है। जल्द ही पंजाब के सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी से जुड़े सभी इंतजाम कर लिए जाएंगे जिससे कि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सरकार में पंचायत मंत्री गुरमीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि RDF की राशि जारी होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं शासन की ओर से कहा गया है कि सरकार किसानों से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर गंभीर है और उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

मंजूरी के लिए रखे जाएंगे 4 प्रस्ताव

पंजाब विधानसभा में आज पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल 2024, पंजाब गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स संशोधन बिल 2024, पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल 2024 और पंजाब खेतीबाड़ी उत्पाद मंडी संशोधन बिल 2024 जैसे प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। सरकार का दावा है कि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद राज्य के नागरिकों की राह और आसान हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026