---Advertisement---

Punjab News: बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन मोड में मान सरकार! भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त कर दर्ज किए गए सैंकड़ों मामले

Punjab News: पंजाब में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार अब और तेजी से सक्रिय हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2024 3:36 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार अब और तेजी से सक्रिय हो गई है। राज्य के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगस्त भर में बिजली चोरी विरोधी पुलिस स्टेशनों में 296 एफआईआर दर्ज की गई है। (Punjab News)

पंजाब सरकार ने इसके अलावा सख्त कम उठाते हुए भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 38 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। पंजाब सरकार का दावा है कि जल्द ही राज्य में बिजली चोरी से जुड़े मामलों पर पूरी तरह से विराम लगाया जा सकेगा ताकि राज्य के खजाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को खत्म किया जा सके।

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार ने बिजली चोरी से निपटने की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मान सरकार की ओर से पूरे पंजाब में अगस्त महीने में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कुल 296 मामले दर्ज किए गए हैं। ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आधिकारिक रूप से बयान जारी कर कहा है कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कदम निरंतर जारी रहेंगे।

पंजाब सरकार की ओर से चेतावनी जारी करते हुए ये भी स्पष्ट किया गया है कि जो भी उपभोक्ता बिजली चोरी से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं वे तत्काल रूप से इसे बंद करें और अपने बिजली कनेक्शन नियमित करवा लें। ऐसा ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अवैध गतिविधियों को रोकने का लक्ष्य

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का लक्ष्य अवैध गतिविधियों को रोकना है। इस चुनौती से निपटने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं ताकि बिजली की चोरी रुके और अवैध गतिविधियों के कारण होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026