---Advertisement---

Punjab News: महिलाओं के लिए मेडिकल कैंप लगाने की योजना! कैंसर स्क्रीनिंग के साथ कई सुविधाएं मुहैया कराएगी मान सरकार

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केन्द्रित करती नजर आ रही है। इस कड़ी में राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2024 4:32 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केन्द्रित करती नजर आ रही है। इस कड़ी में राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कई अहम बातें कही हैं।

मंत्री बलजीत कौर ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के निर्देश पर अब पूरे पंजाब में मेगा मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इन मेडिकल कैंपों में महिलाओं को तमाम तरह की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग भी शामिल है। वहीं लड़कियों की काउंसलिंग कर उन्हें किशोरावस्था से जुड़ी आवश्यक बातें भी बताई जाएंगी।

महिलाओं, लड़कियों के लिए मेडिकल कैंप लगवाएगी भगवंत मान सरकार!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में महिलाओं एवं लड़कियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत पूरे पंजाब में मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी की जा रही है। इस कैंप में महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग की जाएंगी। इसके अलावा कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि इस गंभीर बिमारी की चपेट में आने से बचा जा सके।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने बकायदा इस योजना के बारे में बताया है। मंत्री कौर का कहना है कि इस योजना की मदद से विकलांग लोग और महिलाओं के कल्याण पर केंद्रित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। पंजाब सरकार यूडीआईडी ​​(UDID) कार्ड जारी कर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना और विकलांग लोगों के लिए कौशल विकास और नौकरियों के लिए सहायता देने की योजना भी बन रही है।

लड़कियों की काउंसलिंग कराने की तैयारी में पंजाब सरकार!

महिलाओं के साथ लड़कियों के स्वास्थ्य को लेकर भी पंजाब सरकार बेहद गंभीर है। इसीलिए राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले मेडिकल कैंप में लड़कियों की काउंसलिंग कराने की तैयारी की गई है। दरअसल, किशोरावस्था के दौरान लड़कियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, वे परेशानियों के बावजूद ज्यादातर चुप्पी साध कर रहती हैं। ऐसे में इन विशेष मेडिकल कैंपों में विशेषज्ञों की उपस्थिति में लड़कियों की काउंसलिंग कर सभी परेशानियों का निदान किया जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026