---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर में बम मिलने से मचा हडकंप, मौके पर पहुंची पुलिस, एरिया किया गया सील

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले में आज सुबह उस समय हडकंप जब मुकेरियां क्षेत्र में बम मिलने की सूचना मिली। बम का पता चलते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 7, 2023 11:35 पूर्वाह्न | Updated: जून 7, 2023 4:34 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले में आज सुबह उस समय हडकंप जब मुकेरियां क्षेत्र में बम मिलने की सूचना मिली। लोगों को जैसे ही पता चला की क्षेत्र में बम है तो वहां अफरा तफरी मच गई है। वहीं, बम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बम के आसपास के क्षेत्र को खानी करवाया। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और बम यहां कैसे आया इस संबंध में जांच की जारी है।

ये भी पढे़ं: खेलमंत्री Anurag Thakur के बातचीत के ऑफर पर पहलवान भी तैयार, साक्षी बोली-‘गिरफ्तारी से कम कुछ मंजूर नहीं’

किसान को खेत में मिला बम

जानकारी के मुताबिक ये बम मुकेरिया क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मिला है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक किसान अपना ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था। इसी दौरान एक बम उसके ट्रैक्टर में फंस गया। किसान ने जब देखा की उसके ट्रैक्टर में कुछ फंसा हुआ है, तो उसने नीचे उतरकर उसका निरीक्षण किया। इसके बाद बम देखकर किसान भी खबरा गया और गांव के अन्य लोगों की इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

डॉग स्क्वॉयड और सेना भी मौके पर

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाकर इलाके को सील किया। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड और सेना की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी दी गई है। जिन्होंने बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Orissa Train Accident: शुरू हुई बालासोर रेल हादसे की जांच, CBI ने किया घटनास्थल का दौरा, दर्ज की पहली FIR

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026