---Advertisement---

Orissa Train Accident: शुरू हुई बालासोर रेल हादसे की जांच, CBI ने किया घटनास्थल का दौरा, दर्ज की पहली FIR

Orissa Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच अब शुरू हो चुकी है। CBI ने इस घटना के संबंध में पहली FIR दर्ज की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 6, 2023 5:59 अपराह्न

Orissa Train Accident
Follow Us
---Advertisement---

Orissa Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच अब शुरू हो चुकी है। जांच अवशोषण ब्यूरो (CBI) ने आज घटनास्थल का दौरा किया और जरूर जानकारियां जुटाई। वहीं, इस घटना के संबंध में CBI ने पहली FIR भी दर्ज कर ली है। CBI के एक अधिकारी ने बताया कि ये FIR रले मंत्रालय के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार के आदेशों पर दर्ज की गई है। इसमें ओडिशा सरकार ने भी अपनी सहमती जताई है।

CBI ने किया घटनास्थल का दौरा

बालासोर रेल हादसे की जांच के लिए CBI की टीम आज (6 जून, मंगलवार) हादसे वली जगह पर पहुंची। उनके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। सबसे पहले CBI ने सिग्नल रूम और रेल पटरियों का निरीक्षण किया। इसके बाद बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों से बात की।

CBI ने उस दिन हुए हादसे और इससे पहले हुई हर छोटी-बड़ी चीज की जानकारी जुटाई। जबकि फॉरेंसिक टीम ने स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्चाचारियों से उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी ली और उनकी जांच भी की। इसके बाद टीम ने घटनास्थल का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका दौरे के बाद मिस्र की यात्रा करेंगे PM Modi, 6 महीने में दूसरी बार मिलेंगे दोनों देशों के प्रतिनिधि, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

साजिश या फिर हादसा ?

तीन दिन बीत जाने के बाद भी हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि हादसा ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ सिस्टम के चलते हुआ है। वहीं, रेलवे बोर्ड ने ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ में छेड़छाड़ की आशंका जताई थी। जिसके बाद से इस हादसे में साजिश का एंगल तलाशा जा रहा है। रेलवे भी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं था। जिसके बाद रेलवे ने मामले की CBI जांच की मांग की थी।

278 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल

बता दें कि हादसे के तीन दिन बाद भी कई घरों में मातम पसरा हुआ है। कई घरों के चिराग बुझ गए हैं, जबकि कई शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे में घायल हुए कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। बालासोर में हुए इस भीषण हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026