---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 28, 2025 10:22 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका आज शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जनकल्याण के लिए उनके निरंतर प्रयासों को स्मरण किया

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जनकल्याण के लिए उनके निरंतर प्रयासों को स्मरण किया।

शोकाकुल परिवार, संबंधियों और निकटजनों के प्रति दिल से सहानुभूति प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में सदैव स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 10, 2026

Punjab News:

मार्च 10, 2026