---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के संघर्षशील छात्रों से बातचीत

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आर.जी.एन.यू.एल.) के संघर्ष कर रहे छात्रों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार हर तरह से उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है छात्रों से ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 27, 2024 11:04 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आर.जी.एन.यू.एल.) के संघर्ष कर रहे छात्रों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य सरकार हर तरह से उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

छात्रों से फोन पर बात केदौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर तरह से उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और किसी भी कारण से उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या अथॉरिटी की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई सभी घटनाओं पर करीब से नजर रख रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

 Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026