---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह को चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल तथा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आई.सी.सी. चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 14, 2025 11:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---


Punjab News:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल तथा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आई.सी.सी. चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं।

दोनों क्रिकेटरों ने परिवार सहित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर मुलाकात की

आज यहां दोनों क्रिकेटरों ने परिवार सहित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से दोनों क्रिकेटरों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के साथ देश और पंजाब का मान बढ़ाया है। एकदिवसीय विश्व कप में भारत के उप विजेता बनने में शुभमन गिल और टवंटी-20 विश्व कप की जीत में अर्शदीप सिंह का बड़ा योगदान था। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गयी सीरिज़ में शुभमन गिल का प्रदर्शन सराहनीय था।

पुराने खिलाड़ियों को भी याद किया


भगवंत सिंह मान ने ’80-90 के दशक से क्रिकेट खेल से जुड़ी यादें साझा करते हुए पुराने खिलाड़ियों को भी याद किया और क्रिकेट के मौजूदा तीनों फॉर्मेट और घरेलू क्रिकेट पर भी चर्चा की। दोनों क्रिकेटरों ने खेल की बारीकियों के बारे में भी बात की। दोनों क्रिकेटर आज आगामी चैम्पियनज़ ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

Gautam Gambhir

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026