---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के निर्देशानुसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई! जैकेट में हेरोइन की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है। इस क्रम में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर राज्य को नशा मुक्त (Drugs Free Campaign) बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 4, 2024 12:40 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है। इस क्रम में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर राज्य को नशा मुक्त (Drug Free Campaign) बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम मान के निर्देशानुसार कार्यरत, पंजाब पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

पंजाब की SAS नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 2 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ड्रग सिंडिकेट के सदस्य हेरोइन को हाफ जैकेट में छिपाकर तस्करी करते थे। पंजाब (Punjab News) पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को बड़ा झटका लग सकेगा और ड्रग्स की तस्करी थम सकेगी।

ड्रग तस्करी करने वाले गिरोह पर चला Punjab Police का डंडा

पंजाब की SAS नगर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने सुखदीप सिंह और कृष्ण नामक दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुखदीप सिंह पहले 2020 में अपहरण के एक मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। हालाकि अब तस्करी से जुड़े मामले में एक बार फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 1.5 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती भी की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य ‘हेरोइन’ को हाफ जैकेट में छिपाकर लाते थे और फिर वाहनों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर इसकी तस्करी की जाती थी। हालाकि अब तस्कर गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया जिससे उन्हें बड़ा झटका लग सकेगा।

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को लगेगा बड़ा झटका

पंजाब के SAS नगर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट गिरोह को बड़ा झटका लग सकेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई के बाद वैश्विक स्तर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो सकेगी। इससे हेरोइन समेत अन्य तमाम नशीले पदार्थों को लोगों तक पहुंचने से रोका जा सकेगा और लोग नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम से बच सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026