---Advertisement---

Punjab News: सेहतमंद पंजाब के लिए मान सरकार की खास मुहिम! ‘CM दी योगशाला’ के जरिए मिल रही मुफ्त योगा ट्रेनिंग; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब में युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं व बाल शिशुओं के लिए तरह-तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च करने वाली 'मान सरकार' नागरिकों के सेहत को लेकर बभी प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 15, 2024 6:02 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं व बाल शिशुओं के लिए तरह-तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च करने वाली ‘मान सरकार’ नागरिकों के सेहत को लेकर बभी प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इसी क्रम में पंजाब (Punjab News) सरकार द्वारा ‘CM दी योगशाला’ नामक खास मुहिम के साथ लोगों को मुफ्त योगा ट्रेनिंग दी जा रही है।

AAP Punjab के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार इस खास मुहिम से राज्य के बुजुर्ग से लेकर महिला, पुरुष व बच्चे तक शामिल हो रहे हैं। पंजाब सरकार की कोशिश है कि लोगों को मुफ्त योगा ट्रेनिंग देकर सेहतमंद पंजाब की नींव रखी जा सके जिससे कि विकास का पहिया दुगनी रफ्तार से आगे बढ़े।

CM Mann का ख्वाब, सेहतमंद पंजाब!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) लगातार राज्य के विकास को लेकर सार्थक कदम उठाते नजर आते हैं। इस क्रम में नागरिकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए मुहल्ला क्लिनीक भी खोले जा रहे हैं तो वहीं रोजगार के लिए भी निवेश व अन्य माध्यमों से युवाओं को खूब अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सीएम मान ने इन सबके अलावा अब सेहतमंद पंजाब का भी ख्वाब देखा है और इसके पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। इसी क्रम में ‘मान सरकार’ की ओर से ‘CM दी योगशाला’ की शुरुआत की गई है। इस खास मुहिम के तहत पंजाब के लोगों को मुफ्त योगा ट्रेनिंग दी जा रही है। मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘CM दी योगशाला’ में बुजुर्ग से लेकर युवा, बच्चे, महिलाएं व पुरुष सभी शामिल हो सकते हैं।

मान सरकार ने की ट्रेनर की तैनाती

पंजाब में मान सरकार द्वारा शुरू की गई ‘CM दी योगशाला’ बेहद आधुनिक तरह से चल रही है। मान सरकार ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए योगा ट्रेनिंग के लिए अनुभवी ट्रेनर की तैनाती भी की है। योगशाला संचालित करने वाली ये ट्रेनर लोगों को मुफ्त में योग करना सिखाते हैं। सरकार का दावा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़कर सेहतमंद पंजाब की सफलता में अपना योगदान दे सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026