---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में इस खास योजना से बेटियों को मिली आर्थिक मदद, मान सरकार ने जारी किए 4.43 करोड़; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार राज्य के नागरिकों के हित को ध्यान में रख कर फैसले लेती है। इसमें युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं तक शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 6, 2024 1:42 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार राज्य के नागरिकों के हित को ध्यान में रख कर फैसले लेती है। इसमें युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं तक शामिल हैं। मान सरकार की ओर से अथक प्रयास किया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ दिया जाए।

ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab News) सरकार ने आशीर्वाद स्कीम के लाभार्थियों के लिए 4.43 करोड़ रुपये के फंड जारी किए हैं। इस खास योजना के तहत राज्य की बेटियों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है जिससे कि उनकी शादी अच्छे से संपन्न हो सके।

बेटियों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार

पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार ने बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसी क्रम में आशीर्वाद योजना की मदद से आज 870 लाभार्थियों के लिए 4.43 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बता दें कि मान सरकार ने यह आवंटन 2024-25 के बजट प्रावधान से किया है।

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में अहम जानकारी दी। मंत्री बलजीत कौर ने स्पष्ट किया है कि ‘मान सरकार’ सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

पंजाब सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आशीर्वाद योजना के लिए जारी किए गए 4.43 करोड़ रुपये के बजट से 870 लाभार्थियों तक आर्थिक मदद पहुंचेगी। इसमें बरनाला से 98, फरीदकोट से 128, मोगा से 207, श्री मुक्तसर साहिब से 237 और रूपनगर से 200 लाभार्थियों तक मदद पहुंचाया गया है।

आशीर्वाद योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता

पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना राज्य के पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए है। इसके तहत बेटियों की शादी के लिए सरकार 51000 रुपये का अनुदान देती है। ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए आवेदकों को पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित होना चाहिए और उनकी पारिवारिक आय 32790 रुपये सालाना से कम होनी चाहिए। इस पात्रता के अंतर्गत आने वाले नागरिक आशीर्वाद योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026