---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के पेरिस यात्रा को मंजूरी न मिलने पर पंजाब में छिड़ी सियासी जंग! AAP ने BJP पर जमकर साधा निशाना

Punjab News: पंजाब में इन दिनों अलग सियासी जंग छिड़ी है। जानकारी के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस की यात्रा पर जाने वाले थे जिसे केन्द्र की ओर से मंजूरी नहीं मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2024 3:16 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में इन दिनों अलग सियासी जंग छिड़ी है। जानकारी के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस की यात्रा पर जाने वाले थे जिसे केन्द्र की ओर से मंजूरी नहीं मिली है। सीएम मान की पेरिस यात्रा को मंजूरी न मिलने पर पंजाब (Punjab News) में सियासी घमासान का दौर जारी है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस पूरे प्रकरण को लेकर बीजेपी (BJP) शासित केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना है।

AAP ने भारतीय विदेश मंत्रालय के फैसले की निंदा करते हुए इसे पंजाब के प्रति केन्द्र की नफरत का नफरत बताया है। वहीं सीएम भगवंत मान ने भी विदेश मंत्रालय के फैसले को पंजाब के प्रति सौतेला बताते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

CM Mann का पक्ष

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार की ओर से उनके पेरिस यात्रा के लिए पॉलिटीकल क्लीयरेंस न देने पर अपना पक्ष रखा है।

सीएम मान ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कोई और करे और यही कारण है कि मेरे पेरिस यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई। सीएम मान ने ये भी कहा है कि केन्द्र का ये फैसला पंजाब के प्रति उनके सौतेले व्यवहार को दर्शाता है।

केन्द्र का पक्ष

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पेरिस यात्रा को पॉलिटीकल क्लीयरेंस न देने पर केन्द्र सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय ने भी अपना पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यात्रा के लिए अप्लाई करने में विलंब हुआ जिस कारण उन्हें मंजूरी नहीं दी जा सकी है। केन्द्र का दावा है कि इतने कम समय में सीएम के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए उनके पेरिस यात्रा को अनुमति नहीं दी जा सकी है।

3 से 9 अगस्त तक था दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री 3 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक पेरिस के दौरे पर जाना चाहते थे जहां वो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को अपना समर्थन देते। सीएम मान के साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और कुछ अधिकारियों के जाने की योजना भी दी। हालाकि केन्द्र की ओर से यात्रा को अनुमति न दिए जाने के बाद इसे रद्द करने की खबर है जिसको लेकर घमासान जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026