---Advertisement---

Punjab News: CM Bhagwant Mann का खास अंदाज! मानसून सत्र के दौरान Congress MLA को करारा जवाब देकर लूट ली महफिल

Punjab News: पंजाब में आज से विधानसभा के 3 दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो गया है। इसके तहत विधानसभा की कार्रवाई आज दोपहर 2 बजे से शुरू की गई। विधानसभा की कार्रवाई के दौरान ही जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) परगट सिंह ने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाते हुए पर्यावरण से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 2, 2024 4:45 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आज से विधानसभा के 3 दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो गया है। इसके तहत विधानसभा की कार्रवाई आज दोपहर 2 बजे से शुरू की गई। विधानसभा की कार्रवाई के दौरान ही जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) परगट सिंह ने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाते हुए पर्यावरण से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछे। कांग्रेस विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) खास अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपने वक्तव्य से मानो महफिल ही लूट ली।

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह खुद परगट सिंह के साथ मौके पर जाकर जायजा लेंगे और सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। सीएम मान द्वारा विपक्षी विधायक के सवाल का जवाब देने के इस अंदाज की खूब प्रशंसा हुई और विधानसभा में तालियों की गूंज उठ गई। (Punjab News)

CM Bhagwant Mann का खास अंदाज!

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने आज विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई के दौरान अपने खास अंदाज का परिचय देते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने मान सरकार को घेरने की कोशिश करते हुए प्रश्नकाल के दौरान अवैध माइनिंग और पर्यावरण से जुड़ा मुद्दा उठाया।

कांग्रेस विधायक के इस सवाल का जवाब सीएम मान ने बिना किसी लाग-लपेट के दिया और उन्होंने आश्वस्त किया कि वह खुद परगट सिंह के साथ जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और इस समस्या का भी समाधान होगा।

‘पर्यावरण को लेकर गंभीर है पंजाब सरकार’

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 3 दिवसीय मानसून सत्र के कार्रवाई के पहले दिन अपनी सरकार द्वारा किए गए कुछ ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार पर्यावरण को लेकर बेहद गंभीर है और यही वजह है कि आज राज्य में पेड़ और पानी पर चर्चा हो रही है।

सीएम मान ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ने पंजाब के लोगों को 70 से 75 फीसदी नहरी पानी देने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। पूर्व की सरकारों में ये आंकड़ा महज 21 प्रतिशत था और लोगों को नहरी पानी के लिए जूझना पड़ता था। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) ने आश्वस्त किया है कि आने वाले दिनों में वे राज्य के लोगों को सभी समस्याओं से निजात दिला सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026