---Advertisement---

Punjab News: विदेश में रहने वाले लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर रहे CM Mann! इस मामले में पंजाब बना भारत का पहला राज्य

Punjab News: मान सरकार के नेतृत्व में एनआरआई शिकायत का ऑनलाइन समाधान करने वाला भारत का पहला राज्य पंजाब बन गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार विदेश में रहने वाले लोगों की शिकायत पर भी ध्यान देने में अग्रसर रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 27, 2024 5:03 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब (Punajb) की मान सरकार राज्य के चौतरफा विकास कर रही है और राज्य को हर मामले में विकसित करने के लिए तत्पर है। ऐसे में पंजाब की मान सरकार के शासन में एनआरआई शिकायतों का ऑनलाइन समाधान करने के मामले में राज्य ने एक रिकॉर्ड हासिल किया है और यह भारत का पहला राज्य बन गया है। इस बात की जानकारी आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के जरिए दी है और ऐसे में निश्चित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम की तारीफ हो रही है। पंजाब सरकार विदेश में रहने वाले निवासियों के हर समस्या पर ध्यान देने के लिए भी सुविधा प्रदान की है।

Punjab News में जाने मान सरकार की उपलब्धि

आप पंजाब की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर कहा गया, “पंजाब सीएम भगवंत मान के शासन में एनआरआई शिकायतों का ऑनलाइन समाधान करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
मुख्य विशेषताएं –
एनआरआई अब त्वरित कार्रवाई के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्रत्यक्ष शिकायत निवारण के लिए मासिक “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी”।
मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया जाता है या जिलों को सौंप दिया जाता है। राजस्व और पुलिस विभाग अधिकांश मामलों को संभालते हैं।
पंजाब सरकार ने विदेशों में रहने वाले निवासियों को उनकी शिकायतों के त्वरित और ठोस समाधान की सुविधा प्रदान की है।”

Punjab News: हर मामले का निकाला जाता है समाधान

एनआरआई सभी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान निकालता है और खास बात यह है कि तुरंत कार्रवाई के लिए आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस मामले में यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का समाधान निकाला जाता है या फिर संबंधित जिलों को सौंप दिया जाता है ताकि शिकायतकर्ता को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मामले में राजस्व और पुलिस विभाग समस्याओं का समाधान करते हैं। इसके अलावा विदेश में रहने वाले लोगों की शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026