---Advertisement---

Punjab News: बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान : 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च, CM मान ने 7 ट्रकों को खुद दिखाई हरी झंडी

Punjab News: पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किसानों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। रविवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात ट्रक गेहूं के बीजों से भरवाकर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की ओर रवाना किए। ये ट्रक सिर्फ बीज नहीं, बल्कि लाखों किसानों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी लेकर जा रहे है। दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज जो 74 करोड़ रुपये की कीमत के हैं, पूरी तरह से मुफ्त दिए जा रहे है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 28, 2025 11:05 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किसानों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। रविवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात ट्रक गेहूं के बीजों से भरवाकर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की ओर रवाना किए। ये ट्रक सिर्फ बीज नहीं, बल्कि लाखों किसानों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी लेकर जा रहे है। दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज जो 74 करोड़ रुपये की कीमत के हैं, पूरी तरह से मुफ्त दिए जा रहे है।

कर्जे में डूबे किसानों के सामने आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे

बाढ़ ने जब पंजाब को तबाह किया था, तब किसानों की आंखों में सिर्फ आंसू थे। पांच लाख एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कर्जे में डूबे किसानों के सामने आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे। लेकिन सरकार ने समय रहते फैसला लिया और अब रबी की बुवाई से पहले ही किसानों के हाथों में बीज पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। ये बीज उन्हें बिना किसी कागज़ी कार्रवाई के सीधे उनके गांवों में मिलेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भावुक होकर कहा, “हमारे किसान इस देश की रीढ़ है। जब पूरा देश सोता है, तब भी किसान अपने खेतों में जागता है। उसकी मेहनत से ही देश का पेट भरता है। आज जब वो मुश्किल में है, तो हम कैसे पीछे हट सकते है? ये 74 करोड़ रुपये नहीं, ये हमारी सरकार का किसानों के प्रति सम्मान है।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के किसानों ने हरित क्रांति में अहम भूमिका निभाई और देश को खाद्य सुरक्षा दी, अब उनकी मदद करना सरकार का फ़र्ज़ है।

बाढ़ की तबाही का मंजर सुनकर रूह कांप जाती है। पूरे पंजाब में 2,300 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए थे। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। सबसे दुखद बात यह रही कि 56 मासूम जानें चली गईं। करीब सात लाख लोग बेघर हो गए और उन्हें राहत शिविरों में रहना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई छूट गई, बुजुर्गों को दवाइयां नहीं मिलीं, और औरतों को खाना बनाने तक की जगह नहीं मिली। यह आपदा पंजाब के इतिहास में सबसे भयानक थी।

1,400 क्लीनिक और अस्पताल भी तबाह हो गए

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बाढ़ का कहर टूटा। 3,200 सरकारी स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 19 कॉलेज की इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। लाखों बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई। वहीं, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल भी तबाह हो गए, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर-दूर जाना पड़ा। कई गंभीर मरीजों की समय पर इलाज न मिलने से मौत भी हो गई। यह सिर्फ इमारतों का नुकसान नहीं था, बल्कि पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई थी।

बुनियादी ढांचे का नुकसान देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि तबाही कितनी बड़ी थी। 8,500 किलोमीटर लंबी सड़कें पूरी तरह से बह गईं या टूट गईं। 2,500 पुल गिर गए, जिससे गांवों का संपर्क शहरों से कट गया। राशन, दवाइयां और ज़रूरी सामान पहुंचाना मुश्किल हो गया। बिजली के खंभे गिरे, ट्रांसफॉर्मर जल गए, और हफ्तों तक अंधेरे में रहना पड़ा। नलों में पानी नहीं आया क्योंकि पंप खराब हो गए। जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई थी।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक कुल नुकसान 13,800 करोड़ रुपये का है। लेकिन असली नुकसान इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। फसलों का नुकसान, मवेशियों की मौत, घरों का टूटना, दुकानों का बह जाना – इन सबका हिसाब लगाना मुश्किल है। कई किसानों ने बताया कि उनकी पूरी जिंदगी की कमाई एक ही रात में बर्बाद हो गई। जिन्होंने बैंक से कर्ज लेकर खेती की थी, वे अब कर्ज़ चुकाने की स्थिति में नहीं हैl। सरकार ने इसलिए फैसला लिया कि तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

पंजाबी अपनी मेहनत और हिम्मत से सब कुछ दोबारा खड़ा कर लेते है

लेकिन पंजाब के किसान हार मानने वाले नहीं है। इतिहास गवाह है कि पंजाब के लोगों ने हर मुसीबत का सामना किया है और हमेशा वापसी की है। बंटवारे के समय भी, आतंकवाद के दौर में भी, और अब बाढ़ में भी – पंजाबी अपनी मेहनत और हिम्मत से सब कुछ दोबारा खड़ा कर लेते है। बाढ़ का पानी उतरते ही किसान फिर से अपने खेतों की ओर लौट गए। कीचड़ साफ किया, खेतों को तैयार किया, और अब रबी की बुवाई के लिए तैयार हैं। उन्हें बस बीज की जरूरत थी, और सरकार ने वह भी पूरी कर दी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हम किसानों को हर संभव मदद देंगे। मुआवज़ा, कर्ज़ माफी, नई योजनाएं – सब कुछ किया जाएगा। अगले कुछ हफ्तों में सभी बाढ़ प्रभावित किसानों तक बीज पहुंच जाएंगे। और फिर देखिए, पंजाब के खेत कैसे फिर से लहलहाते है। हमारे किसान देश का गौरव है और हम उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे। यह वादा है पंजाब सरकार का।” अब पूरे प्रदेश में उम्मीद की नई लहर दौड़ गई है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 1, 2026

हरपाल सिंह चीमा

फ़रवरी 1, 2026

Rain Alert 2 February 2026

फ़रवरी 1, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026