---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की जनता को CM मान की बड़ी सौगात ,58 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Punjab News: पंजाब की जनता को CM मान ने बड़ी सौगात देते हुए 58 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 28, 2024 1:40 अपराह्न

PUNJAB NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की जब से सरकार बनी है तब से राज्य की जनता के लिए सरकार के द्वारा एक से बढ़कर एक अहम कदम उठाए जा रहे हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े फैसले लेकर जनता का हित कर रही है। इसी कड़ी में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 58 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य विभाग के साथ राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है।

CM मान ने पंजाब की जनता को दी एम्बुलेंस की सौगात

Bhagwant Mann एक्स अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें सीएम मान एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा रहे हैं। इस वीडियो के साथ जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मिशन स्वस्थ पंजाब… हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई 58 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा रहे हैं, चंडीगढ़।”

सीएम मान ने एंबुलेंस को हरी झंडी चंडीगढ़ में अपने आवास पर दिखाई है। ये सभी एंबुलेंस हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। ये एंबुलेंस आधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से भी लैस हैं। इन सभी एंबुलेंस को पंजाब के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। इनका लाभ अब जनता उठा सकेगी।

मान सरकार स्वास्थ्य को लेकर अपना वादा पूरा कर रही

मान सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर जो वादा पंजाब की जनता से किया था, उसे अब वह धीरे-धीरे पूरा कर रही है। पंजाब में आम आदमी क्लीनिक हो या फिर मरीजों का निशुल्क इलाज सभी का बहुत ही कुशल तरीके से संचालन किया जा रहा है। पंजाब में दवाओं के साथ कई टेस्ट मुफ्त में कराने की सुविधा भी दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026