---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार के पहल से साकार हुआ सरकारी नौकरी का सपना! जानें कैसे सशक्त हो रहे राज्य के खिलाड़ी?

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) अपने गुड गवर्नेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। राज्य सरकार का दावा है कि उनके अथक प्रयासों से राज्य में खिलाड़ियों के साथ योग्य युवाओं को भी सरकारी नौकरी मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 22, 2024 3:57 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) अपने गुड गवर्नेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। राज्य सरकार का दावा है कि उनके अथक प्रयासों से राज्य में खिलाड़ियों के साथ योग्य युवाओं को भी सरकारी नौकरी मिल रही है।

AAP पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमे खिलाड़ियों के सरकारी नौकरी का सपना साकार होने की बात कही जा रही है। रहा है। वीडियो में स्पष्ट किया गया है कि मान सरकार के विभिन्न योजनाओं से पंजाब के खिलाड़ियों को उनका उचित अधिकार (सरकारी नौकरी) देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।

मान सरकार की पहल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार राज्य में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। इस क्रम में सीएम मान ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। इसमे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह जैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पंजाब सिविल सेवा और पंजाब पुलिस सेवा के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

AAP पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार खिलाड़ियों को उनका उचित अधिकार देने की दिशा में लगातार 24/7 काम कर रही है। सीएम मान खुद भी खुले मंचो से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने की बात कहते पाए जाते हैं।

सशक्त हो रहे खिलाड़ी

पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों को मान सरकार सरकारी नौकरी देकर सशक्त बनाने का काम कर रही है। सरकार का दावा है कि नौकरी पाकर खिलाड़ी आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं और स्वतंत्र होकर अपने खेल प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

सीएम भगवंत मान की ओर से ये स्पष्ट किया जा चुका है ये क्रम रुकने वाला नहीं है और आने वाले समय में भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लगातार सशक्त बनाने का काम किया जाता रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prateek Yadav

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026