---Advertisement---

Punjab News: किसानों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध पंजाब सरकार! CM Mann के अहम आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों के हितों की रक्षा को लेकर हर वक्त प्रतिबद्ध नजर आते हैं। सीएम मान खुले मंचों से किसानों के हित में फैसले लेने और उन पर अमल करने की बात करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2024 4:30 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों के हितों की रक्षा को लेकर हर वक्त प्रतिबद्ध नजर आते हैं। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) खुले मंचों से किसानों के हित में फैसले लेने और उन पर अमल करने की बात करते हैं। इसी क्रम में बीते दिन उन्होंने चंडीगढ़ में विभिन्न मागों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की और कई अहम आश्वासन भी दिए।

सीएम मान की ओर से दिए आश्वासन के बाद किसानों ने आज धरना प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया है। दावा किया जा रहा है कि मान सरकार के इस प्रयास से किसानों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी और पंजाब के विकास को रफ्तार मिल सकेगा। (Punjab News)

विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान से बीते दिन किसानों की लंबी मुलाकात चली। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से किसानों को कई आश्वासन दिए गए जिसका ध्यान रखते हुए भारती किसान यूनियन (BKU) (उगराहां) ने आज आज चंडीगढ़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी BKU के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां की ओर से दी गई।

उगराहां का कहना है कि राज्य सरकार से कृषि नीति को सार्वजनिक करने का आग्रह किया गया है जिसके लिए 30 सितंबर तक का आश्वासन दिया गया है। सीएम भगवंत मान से BKU नेताओं की मुलाकात को लेकर किसानों का कहना है कि उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नई कृषि नीति इस दिशा में सार्थक कदम होगा।

मान सरकार ने मानी किसानों की कई मांग

पंजाब सरकार ने किसानों के हित का ध्यान रखते हुए उनकी कई अहम मांगों को मान लिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए वन टाइम सेलटमेंट (ओटीएस) स्कीम लेकर आएगी और साथ ही किसानों पर दर्ज केस भी वापस लिए जाएंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार 30 सितंबर तक किसानों के साथ नई कृषि नीति का ड्राफ्ट साझा करेगी ताकि उन्हें सारी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। वहीं सरकार की ओर से ये भी आश्वासन दिया गया है कि बुड्ढा नाले का पानी प्रदूषित न हो इसके लिए जल्द ही ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026