---Advertisement---

Punjab News: नए साल में पंजाब वासियों को ऑनलाइन मिलेगी रेवेन्यू और नगर निगम की सेवा! जानें कैसे समय व पैसे की होगी बचत?

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने नए साल की शुरुआत से पहले ही राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2025 से पंजाब के लोगों को रेवेन्यू और नगर निगम समेत कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2024 5:14 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने नए साल की शुरुआत से पहले ही राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2025 से पंजाब के लोगों को रेवेन्यू और नगर निगम समेत कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी जानकारी मंत्री अमन अरोड़ा के हवाले से सामने आई है। अमन अरोड़ा ने 6 तरह की ऑनलाइन सेवाओं के वेरिफिकेशन से जुड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च कर बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार का दावा है कि सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन हो जाने से लोगों के कीमती वक्त और पैसों की बचत हो सकेगी। इसके अलावा सरकारी कार्य में पारदर्शिता भी आ सकेगी।

नए साल में Punjab वासियों को ऑनलाइन मिलेगी रेवेन्यू और नगर निगम की सेवा!

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी जानकारी साझा कर दी है। मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2025 से ऑफलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को बंद किया जाएगा। इसके जगह पर अब लोगों को ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से राजस्व, नगर निगम, बिजली विभाग, नगर परिषद समेत कई सेवाएं शामिल हैं। इसके लिए भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार सभी तरह के आवश्यक कदम उठा रही है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब सरकार का ये कदम एक बड़ी क्रांति के रूप में उभर कर सामने आएगा और लोग व्यापक रूप से इससे लाभवान्वित हो सकेंगे।

पंजाब वासियों के कीमती वक्त और पैसों की बचत कराने के लिए बनी योजना!

पंजाब में सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक पहुंचाना भगवंत मान सरकार की एक सराहनीय पहल है। दावा किया जा रहा है कि राजस्व, नगर निगम, बिजली विभाग समेत अन्य कई विभागों से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन होने के बाद पारदर्शिता बढ़ जाएगी। इसके अलावा लोग अपने घर या दफ्तर से बैठ कर भी सरकारी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे उन्होंने विभागीय दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वहीं सरकारी सेवाएं ऑनलाइन होने के बाद काम को झटपट निरटा कर लोग अपने कीमती वक्त और पैसों की बचत कर सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

Gautam Gambhir

मार्च 10, 2026

Gyanesh Kumar

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026