---Advertisement---

CM Mann की सक्रियता से रोचक हुआ जालंधर का उपचुनाव, BJP-कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा AAP का दामन; जानें डिटेल

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद पंजाब एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जिसकी लड़ाई बीतते दिन के साथ रोचक होती जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 24, 2024 5:14 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद पंजाब एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024 को उपचुनाव होना है, जिसकी लड़ाई बीतते दिन के साथ रोचक होती जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से जालंधर उपचुनाव का कमान सीएम भगवंत सिंह मान ने खुद संभाला है।

सीएम मान ने स्पष्ट किया है कि वे उपचुवान के प्रचार-प्रसार तक जालंधर में ही किराए का मकान लेकर रहेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार आज सीएम मान की उपस्थिति में जालंधर के कई बीजेपी व कांग्रेस के नेता AAP में शामिल हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि AAP जालंधर सीट पर होने वाले उपचुनाव में बेहद मजबूती के साथ लड़ रही है और यहां एक बार फिर विजय पताका फहरा सकती है।

AAP में शामिल हुए BJP-कांग्रेस के कई नेता

पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी व कांग्रेस को करारा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार शुरू होने के साथ ही कांग्रेस व बीजेपी के कई नेताओं ने सीएम मान की उपस्थिति में AAP की सदस्यता ली है।

कांग्रेस-बीजेपी के जिन नेताओं ने AAP की सदस्यता ली है उसमें पार्षद राजीव ओंकार टिक्का, पूर्व पार्षद दर्शन भगत और पूर्व उपाध्यक्ष रजनीश समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि AAP को मिल रहे इस समर्थन से पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत चुनावी मैदान में और मजबूत हो गए है।

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

पंजाब में 2022 में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें AAP ने 90 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की थी। इस दौरान जालंधर वेस्ट सीट से AAP प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी। हालाकि अंगुराल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए और उन्होंने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया। इसीलिए अब रिक्त पड़ी जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं जो कि 10 जुलाई को होंगे और परिणाम 13 जुलाई को जोरी किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026