---Advertisement---

Punjab News: शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का वायरल वीडियो पर मंत्री Harjot Singh Bains ने दी प्रतिक्रिया, बोले ‘वीडियो एक निजी स्कूल..; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उसके प्राइवेट स्कूल का बताया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2025 8:05 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के होशियापुर में एक टीचर द्वारा छात्रा को बेरहमी से पीटने का सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच अब पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। दरअसल कई मीडिया हाउस द्वारा यह कहा जा रहा था कि यह घटना पंजाब के एक सरकार स्कूल है। हालांकि अब इसके लेकर खुद शिक्षा मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो पर Harjot Singh Bains ने दी प्रतिक्रिया

तेजी से वायरल इस वीडियो पर शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि एक शिक्षक द्वारा एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि यह एक सरकारी स्कूल का वीडियो है। यह स्पष्ट करना है कि वीडियो एक निजी स्कूल का है। हमने जिला प्रशासन को स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

कुछ मीडिया संस्थानों ने इसे सरकारी स्कूल बताकर गलत खबर पेश की है। कृपया हमारे मेहनती सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बदनाम न करें जो अतिरिक्त कक्षाओं, वेक-अप कॉल की व्यवस्था करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करें। एक झूठी कहानी उनके अपार प्रयासों को धूमिल कर देती है” (Punjab News)।

कहां की है पूरी घटना – Punjab News

आपको बता दें कि वायरल वीडियो पंजाब के होशियापुर की बताई जा रही है, जहां एक टीचर मात्र 6 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की निंदा की है और स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस वीडियो के संज्ञान में आते है शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई के आदेश दे दिए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026