---Advertisement---

कल का मौसम 31 May 2026: अलर्ट! दिल्ली में मूसलाधार बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव, तो बिहार, उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली गिरने से हाहाकार

कल का मौसम 31 May 2026: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, समेत कई राज्यों में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2026 5:47 अपराह्न

कल का मौसम 31 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 31 May 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर तो बीते कई दिनों से मौसम की आंख मिचौली जारी है। विभाग ने इस दौरान लोगों को सलाह दी है। साथ ही चारधाम यात्रियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

राजधानी में बीते दो दिनों से दिल्लीवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। वहीं एक बार फिर विभाग ने तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बीते दो दिनों से हल्की बारिश औऱ हवाएं देखने को मिल रही है। अगर दिल्ली में कल का मौसम देखे तो विभाग ने राजघाट, पीतमपुरा, पूसा, सफदरजंग, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी – कल का मौसम 31 May 2026

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना, चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कुछ जिलों में बर्फीले ओलों की बरसात के साथ वज्रपात की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, जलाशयों के आसपास और ऊंचे पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर किसानों और खेतों में कार्य कर रहे मजदूरों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।

उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम  के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है, जिसके चलते तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम अधिक प्रभावी रह सकता है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है, जिससे फलों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से बागवानी करने वाले किसानों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026