---Advertisement---

Punjab News: मिशन रोजगार! सामान्य परिवार के बच्चों को नौकरी उपलब्ध करा रही CM Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार; देखें वीडियो

Punjab News: मिशन रोजगार! ये पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार का वो मिशन है जिसके तहत राज्य के योग्य उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस खास मिशन के तहत योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी भी उपलब्ध कराई जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2024 3:49 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: मिशन रोजगार! ये पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार का वो मिशन है जिसके तहत राज्य के योग्य उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस खास मिशन के तहत योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी भी उपलब्ध कराई जाती है। खास बात ये है कि सरकारी नौकरी में पंजाब (Punjab News) के विभिन्न हिस्सों से आए उम्मीदवारों का चयन बेहद पारदर्शिता के साथ किया जाता है।

यही वजह है कि आज पंजाब में रहने वाले सामान्य परिवार के बच्चे भी योग्यता के बल पर सरकारी नौकरी पा रहे हैं। इसे भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। ‘AAP पंजाब’ के एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में एक उम्मीदवार अपने सफलता की जर्नी बताती सुनी जा सकती है। युवती का कथन सुन पंजाब सरकार की बेहतर नीतियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

CM Bhagwant Mann का मिशन रोजगार!

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने महज 32 महीने के कार्यकाल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इस अल्प अवधि में ही 50000 से अधिक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। ये एक उल्लेखनीय उपलब्धि जिसे हासिल कर मान सरकार ने इतिहास रचा है। पंजाब सरकार की नीतियां और पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की राज्य भर में व्यापक रूप से प्रशंसा भी की गई है।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते 25 नवंबर को ही PSPCL में 1311 नव-नियुक्त नौजवान लड़के-लड़कियों को नियुक्ति पत्र बांटे है। इन सभी को योग्यता के बल पर सरकारी नौकरी मिली है। वहीं बीते 16 नवंबर को ही पुलिस विभाग के 1205 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। पंजाब में सरकारी नौकरी देने का क्रम लगातार जारी है।

सामान्य परिवार के बेटे-बेटियों को मिल रही नौकरियां

पंजाब की वर्तमान स्थिति ये है कि अब सामान्य से सामान्य परिवार के बच्चों को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बच्चे तय प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर परीक्षा का हिस्सा बनते हैं। परीक्षा पास कर साक्षात्कार व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के गुजर कर नौकरी हासिल करते हैं।

पंजाब में चाहें मालवा का इलाका हो या माझा और दोआबा का, सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए युवा लगातार प्रयासरत नजर आते हैं। ‘आप पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में चयनित उम्मीदवार मान सरकार के नीतियों का जिक्र करते सुनी जा सकती है। युवती बता रही है कि कैसे आज सामान्य परिवारों के बेटे-बेटियों को नौकरी मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026