---Advertisement---

Punjab News: ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से सरकारी नौकरी— भगवंत सिंह मान

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में ऐसी व्यवस्था स्थापित की है, जहां पैसे और सिफारिश के बजाय केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में पंजाब के सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड 882 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, राज्य सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर प्रदान की हैं, जो सरकार की ईमानदारी, पारदर्शिता और समान अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 26, 2026 11:22 अपराह्न | Updated: जुलाई 27, 2026 12:09 पूर्वाह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में ऐसी व्यवस्था स्थापित की है, जहां पैसे और सिफारिश के बजाय केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में पंजाब के सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड 882 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, राज्य सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर प्रदान की हैं, जो सरकार की ईमानदारी, पारदर्शिता और समान अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला है

जीरकपुर में आयोजित समारोह के दौरान नीट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क कोचिंग, मेंटोरशिप और करियर काउंसलिंग को दी गई प्राथमिकता का परिणाम है। इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला है और रंगला पंजाब की मजबूत नींव रखी जा रही है।

 

सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नीट-2026 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनसे संवाद किया। इस यादगार अवसर पर कई विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से ऑटोग्राफ भी लिया। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक विद्यार्थियों को अपने हस्ताक्षर दिए। विद्यार्थियों ने भी आभार व्यक्त करते हुए अपने हाथों से बनाए गए मुख्यमंत्री के चित्र उन्हें भेंट किए, जिससे यह अवसर और भी भावुक एवं विशेष बन गया।

 

समारोह के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर कहा, “पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि जब बच्चों को बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है, तो कोई भी सपना उनकी पहुंच से दूर नहीं रहता। इस वर्ष पहली बार हमारे सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रचा है। नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त करने वाले आर्यन गुप्ता भी पंजाब के बेटे हैं, जिससे पूरे राज्य का गौरव और बढ़ गया है।”

 

उन्होंने आगे कहा, “यह शानदार उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, उनके अभिभावकों के अटूट सहयोग और शिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बच्चे को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए आवश्यक अवसर, संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराया जाए। शिक्षा में यह परिवर्तन ही रंगला पंजाब की वास्तविक नींव है।”

अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता हूं

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का दिन है। मैं नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि ये युवा भविष्य में समर्पित चिकित्सक बनकर पूरी निष्ठा के साथ समाज की सेवा करेंगे।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्ष 2022 में पंजाब के सरकारी स्कूलों के केवल 82 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है। यह पंजाब के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो हमारी शिक्षा व्यवस्था में किए गए क्रांतिकारी सुधारों को दर्शाती है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 27, 2026

Punjab News

जुलाई 26, 2026

Punjab News

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026