---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में क्यों वापस लिया गया 162 शिक्षकों के तबादले का आदेश? शिक्षा मंत्री ने बताई बड़ी वजह

Punjab News: स्कूल शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा शिक्षकों के तबादले का आदेश रद्द कर दिया गया है। निदेशक ने 10 दिन पहले प्रदेश भर में 162 शिक्षकों को स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था, जिसे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रद्द कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 24, 2023 4:47 अपराह्न

Punjab Teachers Transfer
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों के 162 शिक्षकों के तबादले का आदेश रद्द कर दिया है। दस दिन पहले, स्कूल शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने इन शिक्षकों को सरकारी स्कूलों से स्कूल ऑफ एमिनेंस में जाने का आदेश दिया था। लेकिन, अब राज्य सरकार ने इस आदेश को रद्द कर दिया है। इस संबंध में राज्य शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक पत्र भी जारी किया और इसकी वजह बताई है।

इस वजह से रद्द किया गया आदेश

शिक्षा मंत्री द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, “वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान छात्र की पढ़ाई को देखते हुए 162 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।” प्रदेश सरकार के इस आदेश के बाद कई शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।

स्कूल शिक्षा निदेशक के आदेश को लेकर कई शिक्षकों का मानना ​​था कि SOE में स्थानांतरण मूल संस्थानों में शिक्षा को प्रभावित करेगा। जबकि, कई स्कूलों का कहना था कि उनके पास पहले ही स्टाफ कम। ऐसे में अगर शिक्षकों के ट्रांसफर होंगे तो छात्रों को पढ़ाने में दिक्कतें पेश आएगी।

शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

वहीं, साझा अध्यापक मोर्चा ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। शिक्षक संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शिक्षकों की कार्रवाई के चलते विभाग को तबादलों पर पुनर्विचार करना पड़ा। दरअसल, प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट की बेरोजगार शिक्षिका बलविंदर कौर की आत्महत्या के बाद सरकार ने यह आदेश जारी किया था। जिसके बाद विभिन्न शिक्षक संघों ने आदेश की निंदा की थी। इसी बीच शिक्षकों के बढ़ते दवाब के कारण सरकार को यह फैसला रद्द करना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026