---Advertisement---

Punjab News: CI-ASR की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियार की तस्करी के मामले में 2 गिरफ्तार, भारी संख्या में असलहा बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के कदम में आज बड़ी कार्रवाई है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) की अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस (CI-ASR) टीम ने इस क्रम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तस्करों पर नकेल कसने का काम किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2024 4:56 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के कदम में आज बड़ी कार्रवाई है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) की अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस (CI-ASR) टीम ने इस क्रम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तस्करों पर नकेल कसने का काम किया है। डीजीपी पंजाब (Punjab News) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस ने आज अवैध तस्करी से जुड़े मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इंटेलिजेंस टीम ने भारी संख्या में अवैध असलहों की बरामदगी भी की है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से राज्य में शांति व्यवस्था कामय रखने में मदद मिलेगी।

Punjab News: CI-ASR की बड़ी कार्रवाई!

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने आज अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी (DGP Punjab) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी दई जानकारी के मुताबिक यूनिट ने अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने 2 व्यक्तियों (आदित्य कपूर उर्फ ​​माखन और रविंदर सिंह) को अवैध असलहों के साथ पकड़ा है।

पुलिस (Punjab Police) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आए आरोपी आदित्य कपूर के खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह यूएसए में रहने वाले बलविंदर एस और प्रभदीप एस उर्फ प्रभ दासुवाल और पुर्तगाल स्थित अपराधी मनप्रीत एस के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि गिरोह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का प्रतिद्वंद्वी है।

भारी संख्या में अवैध असलहों की बरामदगी

पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले दो तस्करों की गिरफ्तारी के साथ भारी संख्या में अवैध असलहों की बरामदगी भी की है। पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो तस्करों के पास से एक ग्लॉक पिस्टल सहित 4 अन्य हथियार, 5 मैगजीन और 14 राउंड बरामद हुए हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएस एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा बीते समय में की गई तस्करी गतिविधियों का पता लगाने के लिए अग्रिम जांच की कार्रवाई जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026