---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab News: भगवंत मान सरकार ने अपराध के विरुद्ध एक स्पष्ट और बेमिसाल संदेश दिया है। सरकार ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों को यूएई से वापस लाकर अपनी पहुंच और दृढ़ इरादे का सबूत दिया है। इसके साथ ही, विदेश से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क्स पर शिकंजा कस दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये गैंगस्टर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शूटरों को फंड मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब में ऐसे कई करिंदों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं और आप सरकार दुनिया भर से अपराधियों को ट्रैक करने और उन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 9:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान सरकार ने अपराध के विरुद्ध एक स्पष्ट और बेमिसाल संदेश दिया है। सरकार ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों को यूएई से वापस लाकर अपनी पहुंच और दृढ़ इरादे का सबूत दिया है। इसके साथ ही, विदेश से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क्स पर शिकंजा कस दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये गैंगस्टर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शूटरों को फंड मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब में ऐसे कई करिंदों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं और आप सरकार दुनिया भर से अपराधियों को ट्रैक करने और उन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल कर रही है।

मुख्य अपराधियों को पहले ही वापस लाया जा चुका है

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब में वॉन्टेड गैंगस्टरों और अपराधियों को वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इन लगातार कोशिशों का नतीजा मिल रहा है और कई मुख्य अपराधियों को पहले ही वापस लाया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है और ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ कैंपेन अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जितने भी गैंगस्टरों के बारे में हमें जो भी जानकारी मिलती है, वे पंजाब के नहीं हैं, बल्कि विदेश से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। कुछ लोग हथियार सप्लाई कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में शूटरों को पैसे दिए जा रहे हैं; ऐसे कई शूटर गिरफ्तार भी किए गए हैं।

तालमेल वाली कार्रवाई के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जब हमें ऐसी जानकारी मिलती है, तो हम तुरंत गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क करते हैं और हम उनमें से कई लोगों को वापस लाने में सफल रहे हैं। कुछ दुबई से कुछ पुर्तगाल से, कुछ इंग्लैंड, अमेरिका या कनाडा से आ रहे हैं। उन्होंने इन आपराधिक नेटवर्क के दुनिया भर में फैलने और उनके खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया।

यह ‘सरबत दा भला’ चाहने वाले लोगों की धरती है

पंजाब की पहचान और सरकार प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। यह ‘सरबत दा भला’ चाहने वाले लोगों की धरती है और हम सभी की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

इस बीच, आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरो की गिरफ्तारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से उसकी वापसी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पक्के वादे को दिखाती है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की पिछले साल जून में बठिंडा में हत्या कर दी गई थी और तब से पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार ने अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाई है, जिसके कारण आरोपियों को ट्रैक करके इंसाफ के कटघरे में लाया गया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अगर कोई सोचता है कि वह पंजाब में अपराध करके किसी दूसरे राज्य या देश में छिपकर बच सकता है, तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है। बलतेज पन्नू ने दावा किया कि वह कहीं भी जाए, उसे ढूंढकर वापस लाया जाएगा।

सरकार की मज़बूत इच्छाशक्ति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने से वापस लाया जाएगा और कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दी जाएगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026