---Advertisement---

पंजाब में बारिश ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, 5 जिलों में बाढ़ जैसी भयावह स्थिति, CM Mann ने लिए बड़ा एक्शन  

Punjab News: पंजाब में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लोग अपने घरों में रहने पर मजबूर हो गए है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से पंजाब में लगातार मूसलाधार वर्षा होने कारण स्थिति ख़राब होती चली जा रही है। ऐसे में देखा जाए तो पंजाब सरकार और केंद्र सरकार हाई अलर्ट मोड में ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 10, 2023 6:01 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लोग अपने घरों में रहने पर मजबूर हो गए है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से पंजाब में लगातार मूसलाधार वर्षा होने कारण स्थिति ख़राब होती चली जा रही है। ऐसे में देखा जाए तो पंजाब सरकार और केंद्र सरकार हाई अलर्ट मोड में आ गए हैं। एक तरफ सीएम मान अधिकारियों और विधायकों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं, तो वहीं पुलिस प्रशासन और सेना अब स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए हर-संभव प्रयास कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक पिछले 2 दिनों से पंजाब के चंडीगढ़ व राज्य के अन्य 5 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इन जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। सारा शहर जलमग्न हुआ पड़ा है। ऐसे में अब खबर आ रही है, कि पंजाब के 6 जिलों के स्कूल खतरे को देखते हुए बंद कर दिया गया है। 

पंजाब के चंडीगढ़ में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश

देखा जाए तो पिछले दो दिनों से पंजाब में मूसलाधार वर्षा हो रही है। हालत बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में ‘एनडीआरएफ’ की टीम और सेना अब लोगों की सुरक्षा और रोजमर्रा की जरूरत के लिए लगाई मैदान में उतर चुकी है। खबरों की मानें तो पंजाब के 5 जिलों में हालत बहुत ज्यादा बेकाबू हो चुके है। वहां सकड़े तालाब का रूप ले ली हैं। बताया जा रहा है पांच जिलों में कपूरथला, पटियाला, मोहाली के साथ-साथ मोगा व पठानकोट में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। यहां पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में तो दो दिनों की वर्षा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ख़बरों की मानें तो चंडीगढ़ में 24 घंटे के भीतर 322 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि देखा जाए तो बहुत ज्यादा है।  

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो सतलुज नदी के साथ-साथ प्रदेश में बहने वाली छोटी नदियां और नाले भी अपना विकराल रूप दिखाने के लिए आमादा है। वह पूरे पंजाब में भारी वर्षा के कारण पूरे उफान पर बह रही  हैं। ऐसे में सभी संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को काफी हाई अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

सीएम मान ने अधिकारियों को किया निर्देशित

ख़बरों की मानें तो जिन जिलों में भयावह स्थिति है, सीएम मान खुद जाकर वहां जायजा ले रहे हैं।  इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर लगातार लोगों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी प्रभावित जिले के अधिकारियों को लोगों की हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित किए थे तब उन्होंने सभी मंत्रियों को भी लोगों के बीच जाने को कहा था। ऐसे में सीएम अब खुद ग्राउंड 0 पर उतर गए है। इस दौरान वह लोगों से मिलकर उनका हालचाल ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026