---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री की ओर से माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 25, 2024 10:40 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के जिलों में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

आज यहां दोआबा और माझा के सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के जिलों में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जालंधर और अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन परियोजनाओं की गति में कोई रुकावट न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने माझा और दोआबा के बाकी शहरों के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भगवंत सिंह मान ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और जब तक कार्यालय पहुंचे हर व्यक्ति की सुनवाई नहीं होती, तब तक कार्यालय न छोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित की जा रही है

लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज के त्वरित निपटारे के लिए एक और पहल का जिक्र करते हुए कहा कि जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित की जा रही है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा संबंधित क्षेत्र के विधायक लोगों की समस्याओं को हल कराने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर लिया जाएगा जबकि बाकी समस्याएं संबंधित विभागों को भेज दी जाएंगी।

आज की बैठक में जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट जिलों के सिविल और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026