---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मानव तस्करी मामले में गठित SIT Team को मिली बड़ी कामयाबी! एक एजेंट को किया गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

Punjab News: मानव तस्करी की जांच के लिए गठित स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां उन्होंने एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 16, 2025 3:34 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके बाद कई अमेरिका से आए अप्रवासियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने एजेंटों को लाखो रूपये दिया था, लेकिन एजेंटों ने डंकी रूट से उन्हें अमेरििका भेजा था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने एक स्पेशल SIT Team गठित की थी। वहीं अब पंजाब एसआईटी को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने हरियाणा से एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

SIT Team को मिली बड़ी कामयाबी – Punjab News

गौरतलब है कि मानव तस्करी की जांच करने वाली एसआईटी टीम और एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां उन्होंने हरियाणा स्थित एक आव्रजन एजेंट को पटियाला के प्रताप नगर में उसके रिश्तेदारों के घर से गिरफ्तार किया है, जो एक अमेरिकी निर्वासित व्यक्ति की शिकायत पर पहली गिरफ्तारी है। लोगों को फर्जी तरीके से अमेरिका भेजने के आरोप में कुरुक्षेत्र के थानेसर निवासी अनिल बत्रा को शुक्रवार शाम उनके ससुराल से गिरफ्तार किया गया। बत्रा को शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पंजाब पुलिस ने चार सदस्यीय टीम का किया गठन

बता दें कि एसआईटी की ये कार्रवाई 119 निर्वासित लोगों के दूसरे बैच के अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने से एक दिन पहले हुई। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी एक गिरफ्तारी हो सकती है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही मानव तस्करी की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एनआरआई विंग) परवीन सिन्हा कर रहे हैं। अन्य सदस्य एडीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) शिवे वर्मा, आईजीपी (प्रोविजनिंग) एस बूपति और डीआईजी (बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह हैं (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026