---Advertisement---

Punjab News: राज्य सरकार ने जनता को डेंगू से बचाने के लिए उठाया अहम कदम, घर-घर जाकर की लोगों की मदद

Punjab News: पंजाब सरकार की तरफ से डेंगू से रोकधाम के लिए किया गया कुछ ऐसा जो है चर्चा में, आइए जानते हैं आखिर लोगों को कैसे जागरूक कर रही है सरकार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2024 3:40 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें और आसपास कोई भी पानी जमा न होने दे। ऐसे में पंजाब की भगवंत मान सरकार लोगों को जागरूक करने में के लिए कुछ खास करती हुई नजर आई जिसकी झलक आप पंजाब ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। पंजाब सरकार के इस सराहनीय काम की लोग तारीफ कर रहे हैं क्योंकि इससे बड़े स्तर पर डेंगू से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्या कर रही है मान सरकार।

हर गांव और कस्बे का दौरा कर रही टीम

कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए आप पंजाब ने लिखा, “छोटे कदम बड़ा प्रभाव। डेंगू से बचाव पंजाब स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्यभर के हर गांव और कस्बे का दौरा कर रही है यह समर्पित टीमें गहन परीक्षण कर रही है रुके हुए जल स्रोतों की पहचान कर उसे ठीक कर रही है और राज्य वासियों को डेंगू की रोकथाम के बारे में शिक्षित कर रही है।” डेंगू से बचाव में मान सरकार की यह कदम वाकई सराहनीय है।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि टीम किस तरह घर-घर में जाकर जांच कर रही है।

घर घर में की जा रही है जांच

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इसके लिए स्पेशल टीम बनाई गई है जो घर-घर में जाकर कूलर और उन सभी जगह की छानबीन कर रही है जहां पानी का जमाव हो सकता है। छोटी-छोटी चीजों की जांच काफी बारीकी से की जा रही है और यह मान सरकार की जनता सेवा का एक और उदाहरण है। डेंगू से रोकथाम के लिए यह जरूरी है कि हर एक को इस बारे में पता हो और इसके लिए सरकार लोगों को जागरुक कर रही है और डेंगू के बारे में जनता को बताया जा रहा है ताकि इस तरह की गलती राज्य में ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026