---Advertisement---

CM Mann के निर्देशानुसार Punjab Police का ताबड़तोड़ एक्शन! आतंकी लखबीर लांडा के गुर्गों पर चला डंडा, कई हथियार बरामद

Punjab Police: गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वालों अपराधियों पर पंजाब पुलिस का डंडा लगातार चलता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब कनाडा की शरण में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लांडा के गुर्गों पर प्रशासन ने सख्ती बरती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 30, 2025 5:50 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वालों अपराधियों पर पंजाब पुलिस का डंडा लगातार चलता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब कनाडा की शरण में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लांडा के गुर्गों पर प्रशासन ने सख्ती बरती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Punjab Police द्वारा की गई इस कार्रवाई से गैरकानूनी गतिविधियों पर रोकथाम लगेगा। डीजीपी गौरव यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी सांझी की गई जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

Punjab Police का ताबड़तोड़ एक्शन!

खुफिया आधारित ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीजीपी पंजाब के एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने USA स्थित गुरदेव सिंह जैसल चंबल और कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर लांडा और सतनाम सिंह सट्टा नौशहरा गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। Punjab Police की गिरफ्त में आए दोनों अपराधियों के नाम क्रमश: रॉबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह हैप्पी है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पर क्रॉस फायरिंग की। इसके बाद पुलिस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को संक्षिप्त गोलीबारी कर गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए अपराधियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पंजाब पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार

पुलिस ने लखबीर सिंह ‘लांडा’ गिरोह के गुर्गों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इसमें 2 ग्रेनेड, 1 पिस्टल और जिंदा कारतूस जैसे अवैध हथियार शामिल हैं। Punjab Police की तरन-तारन यूनिट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस पूरे प्रकरण में अग्रिम जांच कर मामले की तह में जाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य भर में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर कायम हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026