---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ISI को इनपुट देने वाला शख्स गिरफ्तार! Punjab Police ने बताए ऐसे राज जिसे सुन दंग रह जाएंगे

Punjab Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी लीक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 2:00 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: सीएम मान के निर्देशानुसार प्रशासन मुस्तैदी के साथ अपराधियों से निपट रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक अमले की तत्परता एक बार फिर रंग लाई है। पंजाब पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जो पाकिस्तानी ISI के संपर्क में था। आरोप है कि शख्स ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों की बारीक जानकारी Pakistan को साझा करता था। Punjab Police की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आया शख्स गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन पाकिस्तानी आईएसआई के साथ गैंगस्टर गोपाल सिंह चावला के संपर्क में भी था। इस पूरे प्रकरण में पंजाब पुलिस बेहद बारीकी से कार्रवाई को रफ्तार देते हुए बड़े खुलासे कर चुकी है।

ISI को भारतीय सेना से जुड़ी इनपुट देने वाले शख्स को Punjab Police ने किया गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की तरन तारन यूनिट ने गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पाकिस्तान आईएसआई और गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। आरोपी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी दुश्मनों को साझा कर रहा था। Punjab Police ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि आरोपी सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों सहित गोपनीय विवरण साझा करने में लगा हुआ था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक गगनदीप सिंह के तार खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला से भी मिल रहे हैं, जिसके माध्यम से उसे पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) से मिलवाया गया था। पंजाब पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है जिसमें खुफिया जानकारी के साथ 20 से अधिक आईएसआई संपर्कों का विवरण भी मिला है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी पंजाब पुलिस

मालूम हो कि भारतीय सेना की जासूसी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद Punjab Police सतर्क हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीमें लगी हैं। पंजाब पुलिस आरोपी के अन्य संबंधों का पता लगाने के साथ जासूसी नेटवर्क के पूर्ण दायरे को स्थापित करने के लिए गहन वित्तीय और तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस ने पीएस सिटी तरन तारन में गोपनीयता अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। आला अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026