---Advertisement---

तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार समेत 2 लाख से अधिक नकदी बरामद; जानें पूरी डिटेल

Punjab Police: Punjab Police को तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है, इसके अलावा हथियार को नकदी भी बरामद हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2025 4:44 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: बदमाशों पर अंकुश लगान के लिए पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दरअसल Punjab Police ने सीमा पार तस्करी और आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जिसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। गौरतलब है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति भंग करने की साजिश को नाकाम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबी

आपको बता दें कि डीजीपी Punjab Police ने इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“सीमा पार तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जर्मन सिंह को हथियार और जाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया”। इसके साथ ही अमृतसर के घरिंडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे और पीछे के लिंकेज के लिए आगे की जांच जारी है।

हथियार समेत 2 लाख से अधिक नकदी बरामद

बता दें कि Punjab Police को तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है, इसके साथ ही पुलिस को एक ग्लॉक 9mm पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, 3 मैगज़ीन और 2,15,500 नकली मिली है। वहीं प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह खेप क्षेत्र में अशांति पैदा करने के लिए ISI के गुर्गों द्वारा भेजी गई थी। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में Punjab Police आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही एक पंजाब पुलिस के अधिकारी ने बताया कि

“हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस तरह की साजिशों को नाकाम करने के लिए हम दिन-रात काम कर रहे हैं। जर्मन सिंह से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 6, 2026

Rashifal 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026