---Advertisement---

Punjab Police: मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति! KZF के आतंकियों पर चला पुलिस का डंडा; ग्रेनेड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई

Punjab Police: अपराध और अपराधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयासरत पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने आज यूपी पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के तीन आतंकियों को गिरफ्त में लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 23, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: अपराध और अपराधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयासरत पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने आज यूपी पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के तीन आतंकियों को गिरफ्त में लिया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देश और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस (Punjab Police) की एक टीम ने साझा ऑपरेशन के दौरान अपराधियों को पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। ये पूरी कार्रवाई गुरदासपुर (Gurdaspur) के स्थानीय चौकी पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में हुई है।

ग्रेनेड अटैक मामले में Punjab Police को बड़ी सफलता

गुरदासपुर में स्थित पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस की एक टीम ने यूपी पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन कर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह जैसे आरोपियों के नाम शामिल हैं। डीजीपी पंजाब की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये सभी यूपी के पीलीभीत में छिपे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पंजाब पुलिस की एक टीम पीलीभीत (Pilibhit) पहुंची जहां अपराधियों से उनका सामना हुआ। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अपराधियों को उपचार हेतु CHC पूरनपुर रवाना किया गया।

पंजाब पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार

पीलीभीत में यूपी और पंजाब पुलिस की टीम द्वारा किए गए संयुक्ति ऑपरेशन में अपराधियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। डीजीपी पंजाब (DGP Punjab) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 एके राइफल और 2 ग्लॉक पिस्टल बरामद किए हैं। इस पूरे प्रकरण में जांच का क्रम अभी जारी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि गुरदासपुर ग्रेनेड अटैक (Gurdaspur Grenade Attack Case) मामले में सभी आवश्यक जांच सुनिश्चित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026

Rashifal 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Rain Alert 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026