---Advertisement---

Bhagwant Mann के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग ने गढ़ा कीर्तिमान! हरित पंजाब, रोजगार समेत कई पहलुओं पर हासिल हुई बड़ी उपलब्धि

Bhagwant Mann: स्वास्थ्य, शिक्षा, क्रीडा, कानून समेत अन्य कई क्षेत्रों में पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा गढ़े कीर्तिमान की चर्चा पहले भी हो चुकी है। सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में AAP सरकार ने राज्य में कई पहलुओं पर व्यापक सुधार किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 28, 2024 7:05 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: स्वास्थ्य, शिक्षा, क्रीडा, कानून समेत अन्य कई क्षेत्रों में पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा गढ़े कीर्तिमान की चर्चा पहले भी हो चुकी है। सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में AAP सरकार ने राज्य में कई पहलुओं पर व्यापक सुधार किए हैं। ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग भी उनमें से एक हैं। पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने कई उपलब्धियां हासिल की है जिससे Punjab को भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति हुई है।

Bhagwant Mann के नेतृत्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने गढ़ा कीर्तिमान!

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें सबसे प्रमुख है 12809 एकड़ पंचायती भूमि को पुनः प्राप्त करना जिसकी मूल्य मूल्य 3080 करोड़ रुपए बताई गई है। वही सरकार ने 6000 एकड़ जमीन पट्टे पर दी है जिससे सालाना 10.76 करोड़ रुपए की कमाई हो रही है। पंजाब में आज 114 ग्रामीण पुस्तकालय क्रियाशील हैं। 179 का निर्माण जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन 15 अगस्त को किया था। पंजाब सरकार का दावा है कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की कदम से राज्य के युवा लाभवान्वित हो रहे हैं।

Bhagwant Mann सरकार ने हरित पंजाब को बढ़ावा देने के लिए 95.03 लाख पौधे लगाए गए हैं। वहीं पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत 62 करोड़ रुपए खर्च कर 5166 घरों का निर्माण कराया है। मान सरकार का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक 18000 घरों का निर्माण पूरा किया जाए। सीएम मान के निर्देश पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने मनरेगा के तहत 983.98 करोड़ रुपए खर्च कर लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है।

पंजाब सरकार ने बनवाए हजारों खेल मैदान!

‘AAP पंजाब’ के एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने अब तक 2461 खेल मैदान बनवाए हैं। वहीं 1623 खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मान सरकार के कुशल रणनीतियों के कारण ही 3044 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गईं और उनके कल्याण पहल के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की गई। पंजाब के गांवों में आज परिवर्तनकारी विकास हासिल हुआ है जिसका श्रेय सीएम Bhagwant Mann और उनकी कैबिनेट टीम को जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026