---Advertisement---

राष्ट्रीय खेलों या Khelo India Games की मेजबानी पंजाब को दी जाए : खेल मंत्री मीत हेयर

पंजाब के खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राष्ट्रीय खेलों या Khelo India Games की मेज़बानी पंजाब को देने की मांग रखी। इस सेशन की अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 24, 2023 9:58 अपराह्न

Khelo India Games
Follow Us
---Advertisement---

Khelo India Games: पंजाब के खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंफाल में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा राज्यों के खेल मंत्रियों की करवाई जा रही राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (चिंतन कैंप) में बोलते हुए राष्ट्रीय खेलों या Khelo India Games की मेजबानी पंजाब को देने की मांग रखी। इस सेशन की अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की।

2001 के बाद नहीं की राष्ट्रीय खेल की मेजबानी

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब ने 2001 में राष्ट्रीय खेलों के बाद कोई भी राष्ट्रीय खेल या खेलो इंडिया गेम्स की मेज़बानी नहीं की। उन्होंने कहा कि किसी समय पर पंजाब खेल में देश का नंबर एक राज्य था और धीरे-धीरे पिछड़ता गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को फिर खेल में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास कर रही है। यदि पंजाब को राष्ट्रीय स्तर का बड़ा खेल मुकाबला करवाने का मौका मिले तो राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने की कोशिशों को और बल मिलेगा।

पंजाब सरकार बना रही खेल पार्क

मीत हेयर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार मनरेगा के अधीन गाँवों में खेल पार्क बना रही है और गैप फंडिंग की राशि खेल विभाग दे रहा है। केंद्र सरकार खेलो इंडिया की स्कीमों या अन्य किसी स्कीम के अंतर्गत इस गैप फंडिंग में राज्यों की मदद करें।

इंजरी और रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की मांग

पंजाब के खेल मंत्री ने चोटों के कारण खिलाड़ियों के खेल जीवन में आती मुश्किलों का जिक्र करते हुये कहा कि अग्रिम राशि के सैंटर ऑफ ऐक्सीलैंसज़ में खिलाड़ियों के लिए इंजरी और रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाये, जिससे खिलाड़ियों चोटों से उभर सकें। उन्होंने ओलम्पिक चैंपियन एथलीट नीरज चोपड़ा की उदाहरण दी जिसको विदेशों में ऐसे सैंटरों से मिली मदद के कारण चोट से उभरने में मदद मिली।

खिलाड़ियों की तैयारी पर जोर देना जरूरी

मीत हेयर ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के विजेता खिलाड़ियों का पुल बना कर उनको अच्छे केन्द्रों में भेज कर भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए। ओलम्पिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों जैसे बड़े मंच के लिए देश के चुनिंदा खिलाड़ियों की तैयारी पर ज़ोर देना लाज़िमी है।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann बोले- ‘कांग्रेस ने पहले वर्ष में 8000 नौकरियां दीं थीं, AAP सरकार ने अब तक 28,873 नौकरियां दीं’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026